विज्ञापन

18 बार कैसे लॉटरी जीता शख्स? बताया ऐसा सीक्रेट, सुनकर इमोशनल हो गए लोग

अमेरिका के एक शख्स ने 18वीं बार लॉटरी जीतकर सबको हैरान कर दिया. लेकिन जब उससे उसकी किस्मत का राज पूछा गया, तो उसने अपनी पत्नी को जिंदगी की सबसे बड़ी लॉटरी बताया. सोशल मीडिया पर उसकी यह भावुक बात तेजी से वायरल हो रही है.

18 बार कैसे लॉटरी जीता शख्स? बताया ऐसा सीक्रेट, सुनकर इमोशनल हो गए लोग
बार-बार करोड़ों की लॉटरी जीतने वाले आदमी ने बताया असली किस्मत क्या होती है

किस्मत कब और कैसे बदल जाए, यह कोई नहीं जानता. अमेरिका के एक शख्स ने 18 बार लॉटरी जीतकर लोगों को हैरान कर दिया. लेकिन, जब उससे उसकी शानदार किस्मत का राज पूछा गया, तो उसने ऐसा जवाब दिया जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया. शख्स ने कहा कि उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी लॉटरी पैसे नहीं, बल्कि उसकी पत्नी है.

18वीं बार जीती लॉटरी

अमेरिका के Idaho राज्य में रहने वाले रॉबर्ट बेवन ने हाल ही में $1,000,000 किंग स्क्रैच गेम में 50 हजार डॉलर का इनाम जीता. यह उनके जीवन की 18वीं लॉटरी जीत थी. Idaho Lottery के मुताबिक, उनकी जीत का सिलसिला 1997 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने एक खास प्रमोशन के दौरान Chevrolet Blazer कार जीती थी. इसके बाद से वह कई बार अलग-अलग इनाम जीत चुके हैं. उनकी जीत में छोटे कैश प्राइज से लेकर 2 लाख डॉलर तक की रकम शामिल रही है.

पत्नी को बताया अपनी असली किस्मत

जब लॉटरी अधिकारियों ने उनसे पूछा कि आखिर उनकी किस्मत का राज क्या है, तो रॉबर्ट बेवन का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने कहा, मेरी असली किस्मत 40 साल तक उसी शानदार महिला के साथ रहना है. उनका इशारा अपनी पत्नी की तरफ था. उन्होंने बताया कि वर्षों से वह और उनकी पत्नी साथ में लॉटरी टिकट खरीदते रहे हैं और यह उनके लिए सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा था.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

रॉबर्ट बेवन का यह बयान इंटरनेट पर लोगों को बेहद पसंद आया. कई यूजर्स ने कहा, कि बार-बार लॉटरी जीतना बड़ी बात है, लेकिन अपनी पत्नी के लिए ऐसा सम्मान और प्यार दिखाना उससे भी ज्यादा खास है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी शादी और रिश्ते की मजबूती की तारीफ कर रहे हैं.

सिर्फ पैसे नहीं, प्यार भी बना चर्चा का विषय

हालांकि 50 हजार डॉलर की नई जीत ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया, लेकिन लोगों का दिल उनकी भावुक बात ने जीता. कई लोगों ने कहा, कि यह कहानी सिर्फ लॉटरी जीतने की नहीं, बल्कि लंबे रिश्तों, प्यार और साथ की अहमियत समझाने वाली कहानी है.

Idaho Lottery ने क्या कहा?

Idaho Lottery के अनुसार, टिकटों की बिक्री से मिलने वाला पैसा राज्य के स्कूलों और सरकारी भवनों के विकास में इस्तेमाल किया जाता है. यानी लोगों द्वारा खरीदी गई लॉटरी टिकटें सार्वजनिक कामों में भी योगदान देती हैं.

यह भी पढ़ें: बालकनी में बैठे कबूतर भगा रहा AI, ऐसा जुगाड़ देखकर इंटरनेट भी रह गया दंग, वायरल हुआ अनोखा सिस्टम

55% नंबर आए तो परिवार ने काटा अनोखा केक, मुंबई के परिवार ने ऐसे मनाया जश्न कि लोग हुए भावुक - देखें Video

25 साल का अनुभव, 2,000 आवेदन फिर भी नौकरी नहीं! सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी हैरान कर देगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com