Texas Couple Lottery Win 390 Crore: अमेरिका के रिचर्डसन में रहने वाले इस कपल की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. ये मियां बीवी पिछले तीन दशकों से लगातार 'लॉटरी टेक्सस' में अपनी किस्मत आजमा रहे थे. दिलचस्प बात ये है कि 30 साल में उन्होंने एक भी ड्रॉ मिस नहीं किया. अप्रैल के महीने में उन्होंने मेस्काइट के एक स्टोर से 'क्विक पिक' टिकट खरीदा और वही कागज का टुकड़ा उनके लिए 'कुबेर का खजाना' साबित हुआ. जब नंबर (21, 28, 33, 34, 43, 44) मैच हुए, तो उनकी दुनिया ही बदल गई. यकीन मानिए, जीत की खबर सुनकर जहां पति दोबारा सो गया, वहीं पत्नी की पूरी रात आंखों में कट गई. आइए जानते हैं इस 'करोड़पति' जिद की पूरी कहानी.
ये भी पढ़ें:-मिलिए दुनिया के सबसे बड़े चोर से...जिसके नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
30 साल की तपस्या और छप्परफाड़ कमाई (30 Years of Loyalty Wins Rs 390 Crore Jackpot)
जीत का पता चलते ही पत्नी ने अपने साथी को जगाया, खुशभरी खबर सुनाई और पति 'देव' तो इतने 'कूल' निकले कि खबर सुनकर वापस चादर तान कर सो गए, लेकिन पत्नी साहिबा को कहां चैन आने वाला था, उन्होंने पूरी रात करवटें बदलते हुए गुजार दी और भविष्य के सपने बुनती रहीं. अब इस कपल का इरादा अपने परिवार की मदद करने के साथ साथ पूरी दुनिया की सैर करने का है. उनका कहना है कि 'बाहर एक बहुत बड़ी दुनिया है जिसे अब हमें अपनी आंखों से देखना है'.
ये भी पढ़ें:-पैकेज की माया! 62 लाख की सैलरी वाला दोस्त क्यों मांग रहा उधार? 36 लाख वाले की खुली किस्मत
अजीब दास्तान: कोई भूल गया 750 करोड़! (Mystery of the Unclaimed 78 Million Dollar Jackpot)
एक तरफ जहां इस कपल की खुशियों का ठिकाना नहीं है, वहीं टेक्सस में ही एक और रहस्यमयी कहानी चल रही है. वहां 78 मिलियन डॉलर (करीब 750 करोड़ रुपये) का एक जैकपॉट अब भी अपने मालिक का इंतजार कर रहा है. जीतने वाले के पास सिर्फ 14 मई की शाम 5 बजे तक का वक्त है, वरना ये सारा पैसा वापस सरकारी खजाने में चला जाएगा. लॉटरी अधिकारी उस 'गुमनाम' रईस की तलाश में हैं, जो शायद टिकट खरीदकर कहीं भूल गया है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं