Indian Railways Employee Viral Video: अक्सर रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर टिकट लेने के लिए लाइन में लगे लोगों की लंबी कतार देखने को मिल जाती है, जो खिड़की तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करते हैं. वहीं, टिकट काटने वाले कर्मचारी भी अपनी क्षमतानुसार काम करते हैं. ऐसे में लाइन को छोटा करने के लिए खुद से टिकट निकलने की एक मशीन लगा दी गई है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग मशीनों से टिकट नहीं ले पाते, इसलिए वहां कोई न कोई कर्मचारी हमेशा तैनात रहता है, ताकि टिकट के लिए यात्रियों को परेशान ना होना पड़े. हाल ही में टिकट निकालते एक ऐसे ही बुजुर्ग शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो मशीन से टिकट निकालने की अपनी स्पीड से हर किसी को हैरत में डाल रहा है. बता दें कि यह वीडियो 29 जून 2022 को सोशल मीडिया पर सामने आया था.
यहां देखें वीडियो
Somewhere in Indian Railways this guy is so fast giving tickets to 3 passengers in 15 seconds. pic.twitter.com/1ZGnirXA9d
— Mumbai Railway Users (@mumbairailusers) June 28, 2022
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हाल ही में हैरान कर देने वाले इस 18 सेकेंड के वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स रेलवे स्टेशन पर खड़ा देखा जा सकता है, जो अपनी हाई स्पीड में आने-जाने वाले यात्रियों की टिकट काट रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बुजुर्ग शख्स अपनी हाथ की स्पीड से धराधर टिकट निकाल रहा है, जिसे देखकर वहां मौजूद हर एक इंसान हैरान है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक कोई ना कोई यात्री उस शख्स के पास लगातार टिकट कटवाने के लिए आते जा रहा है.
वीडियो देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि, यह वीडियो शायद मुंबई या फिर चेन्नई का हो सकता है. हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी कि यह वीडियो आखिर कहां का है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह
वीडियो 'mumbairailusers' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 98 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 34 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग शख्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्हें टिकट काटने का अच्छा-खासा एक्सपीरियंस है.
वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी अपनी खुद की आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो देख यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय रेलवे में कहीं, यह आदमी इतनी तेजी से 3 यात्रियों को 15 सेकेंड में टिकट दे रहा है.' दूसरे यूजर ने कहा, 'इसे देखकर यह समझा जा सकता है कि भले ही कितनी ही भी मशीनें मार्केट में आ जाए, बिना इंसानों के वह अधूरा है.'
* ""School बस के गेट में फंसी छोटी बच्ची को 1KM तक घसीटते ले गई ड्राइवर, कमजोर दिल वाले ना देखें Video
* VIDEO: बाथरूम की दीवार से टपक रहा था 'खून', प्लंबर बुलाया तो सामने आया चौंकाने पर सच
* "कंपनी ने बनाई ऐसी कुर्सी, ऑफिस में बैठे-बैठे 'कब्रिस्तान' का दे रही है फील!
देखें वीडियो- काले रंग के को-ऑर्ड सेट में स्पॉट हुईं अनन्या पांडे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं