Coffin Shape Chair in Office for Work: हर कंपनी का अपना एक अलग तरीका और माहौल होता है, जहां लोग अपने-अपने तरीके से काम करते नजर आते हैं, लेकिन कई बार वर्कलोड के कारण कर्मचारियों के मुंह से कभी ना कभी तो यह बात निकल ही जाती है कि, 'एक दिन तुम काम करते-करते मर जाओगे' या फिर कई बार किसी काम के गलत होने पर मुंह से निकल जाता है कि, 'आज तो मैं मरी या फिर मेरी शामत आने वाली है,' लेकिन यह बयान गंभीरता से नहीं, बल्कि मजाकिया अंदाज में या फिर गुस्से में दिया गया है, लेकिन शायद कुर्सी बनाने वाली एक कंपनी ने इस बयान को ज्यादा गंभीरता से ले लिया है. शायद यही वजह है कि वो कर्मचारियों के बैठने वाली कुर्सी को कब्र का डिजाइन दे रहे हैं.
यहां देखें तस्वीर
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल, फर्नीचर बनाने वाली इस कंपनी ने ऐसी कुर्सी बना डाली है, जो इंसान को काम करते हुए भी मरने के बाद कब्र तक पहुंचने जैसी फिलिंग दे रही है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि, इंसान आठ घंटे तक कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं बने हैं. इस व्यावहारिक परिवर्तन को शरीर अभी स्वीकार नहीं कर पाया है. व्यायाम के बाद भी यह काफी नहीं है. बता दें कि तस्वीर में दिख रही इन कुर्सियों को ताबूत के डिज़ाइन वाली एक कास्केट पर बनाया गया है.
वायरल हो रही इस तस्वीर को देखकर आप समझ ही गए होंगे कि, कुर्सी का शेप कब्र जैसा दिया गया है. दरअसल, ब्रिटिश कंपनी चेयरबॉक्स 'Chairbox' ने इस कुर्सी को बनाया है, जिसके लिए बकायदा The Last Shift Office Chair का टैगलाइन भी दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस तरह के फ्रेम पर कुर्सी को बनाने का आइडिया खुद चेयरबॉक्स का है. कुर्सी का 3D मॉडल कॉफिन के तौर पर ऑफिस चेयर को दिखाता है, जिसके ज़रिये वर्कप्लेस कल्चर पर चुटकी ली गई है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर यह तस्वीर शेयर की गई है, जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं. इंटरनेट पर इस कुर्सी की वायरल तस्वीरें देखकर लोग 'No thanks' कह रहे हैं.
* ""Video: पानी निकालने के लिए गांव वालों ने निकाला गजब का जुगाड़, तारीफ करते नहीं थक रहे हैं लोग
* VIDEO: बाथरूम की दीवार से टपक रहा था 'खून', प्लंबर बुलाया तो सामने आया चौंकाने पर सच
* "डॉक्टर के जान फूंकते ही महज 7 मिनट में जी उठी बच्ची, एक बार फिर वायरल हुआ आगरा का यह Video
देखें वीडियो- जाह्नवी कपूर व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं