विज्ञापन

8वें वेतन आयोग से पहले आई DA को लेकर खबर, इतना बढ़ सकता है आपका महंगाई भत्ता!

DA Hike News 2026: सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते का ऐलान करती है. पहला जनवरी छमाही में और दूसरा जुलाई छमाही में. हालांकि यहां ध्यान रखने वाली बात है कि ऐलान एक ही महीने में हो ऐसा कुछ फिक्स नहीं है.

8वें वेतन आयोग से पहले आई DA को लेकर खबर, इतना बढ़ सकता है आपका महंगाई भत्ता!
DA Hike News 2026: देश में कर्मचारी इस समय जनवरी छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं.

DA Hike News 2026: देश में इस समय लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन पाने वाले 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) की खबरों पर नजर बनाए हुए हैं. 31 दिसंबर 2025 के साथ ही सांतवा वेतन आयोग पूरा हो चुका है. हालांकि खबरें हैं कि 8वें वेतन आयोग को लागू होने में 1 से 1.5 साल लग सकते हैं, लेकिन 1 जनवरी 2026 से इसके प्रभावी किया जाएगा. इसका मतलब ये हुआ कि कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का एरियर दिया जाएगा.

अब 8वां वेतन आयोग के समय में पहला महंगाई भत्ते का समय आ चुका है. यानी वेतन आयोग की सिफारिशों पर सरकार क्या कदम उठाती है, ये तो बाद में देखने वाली बात है, उससे पहले इस दौर के पहले डीए का ऐलान सरकार जल्द ही कर सकती है. 

होली से पहले हो जाता है अक्सर ऐलान

देश में कर्मचारी इस समय जनवरी छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं. साथ में जो पेंशन होल्डर्स हैं वो महंगाई राहत पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं. अमूमन देखा गया है कि होली तक सरकार इस के बारे में बता देती है. पर अभी होली बीते कई दिन बीत चुके हैं, पर इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. 

DA Hike News 2026

DA Hike News 2026

साल में दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता

जैसा आप जानते हैं कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते का ऐलान करती है. पहला जनवरी छमाही में और दूसरा जुलाई छमाही में. हालांकि यहां ध्यान रखने वाली बात है कि ऐलान एक ही महीने में हो ऐसा कुछ फिक्स नहीं है. पर देखा गया है कि देश में आ रहे किसी फेस्टिवल से पहले सरकार इसके बारे में जानकारी दे देती है.

प्राइस इंडेक्स से सरकार लेती मदद

खबर है कि इस बार डीए में 2 फीसदी का इजाफा संभव है. क्योंकि इसका कैलकुलेशन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आईडब्ल्यू के 12 महीने के एवरेज पर की जाती है. जनवरी 2026 की बात करें तो इंडेक्स अभी 148.6 अंक तक जा चुका है.

इसके अलावा एक रिपोर्ट ये भी है कि सरकार डीए का ऐलान राउंड फिगर में करती है. यानी अभी इसकी दर 58 फीसदी है, जो बढ़ाकर 60 फीसदी किया जा सकता है. हालांकि असल में कितना डीए बढ़ता है, इसके बारे में आधिकारिक ऐलान के बाद पता चल पाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
8th Pay Commission, 8th Pay Commission Latest, DA, Central Government Employees, Da Hike News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com