विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2021

गाड़ी में बैठ रही महिला पर जंगली बिल्ली ने कर दिया Attack, जोर से मारी चीख, तो पति ने किया ऐसा - देखें Video

ट्विटर पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खतरनाक तरीके से एक जंगली बिल्ली (bobcat) को जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर अबतक इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Also Read in
गाड़ी में बैठ रही महिला पर जंगली बिल्ली ने कर दिया Attack, जोर से मारी चीख, तो पति ने किया ऐसा - देखें Video
गाड़ी में बैठ रही महिला पर जंगली बिल्ली ने कर दिया Attack, जोर से मारी चीख

ट्विटर पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खतरनाक तरीके से एक जंगली बिल्ली (bobcat) को जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर अबतक इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ये घटना नॉर्थ कैरोलीना (North Carolina) की है, जो कि पति-पत्नी के घर के बाहर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. दरअसल, व्यक्ति द्वारा जंगली बिल्ली को पूरे जोर से जमीन पर पटकने के पीछे की जो वजह है सामने आई है उसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे.

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला चीखते हुए भागती हुई दिखाई दे रही है. आप वीडियो को गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि खतरनाक जंगली बिल्ली क्रिस्टी (Kristi) नाम की महिला पर हमला कर दिया है. जैसे ही बिल्ली ने महिला पर हमला किया वह महिला जोर जोर से चीखने लगी और अपने पति हैप्पी (Happy) की ओर भागने लगी. वीडियो में महिला चिल्लाते हुए बोल रही थी, 'ओह माई गॉड. भागो हैप्पी भागो.' आप इस वीडियो को यहां देख सकते हैं.

बिल्ली द्वारा महिला पर किए गए हमले से उसका पति भी काफी भड़क गया. उसने बिल्ली को पकड़ा और जोर से जमीन पर पटक दिया. इसके बाद भी बिल्ली ने नहीं मानी. वह फिर उठी और दोबारा उस महिला की तरफ भागी, जिसके बाद शख्स ने फिर से बिल्ली का पीछा किया. हैरानी की बात तो ये है कि बाद में शख्स को पता चला कि वह बिल्ली पागल थी. हैप्पी ने कहा कि नॉर्मल जंगली बिल्ली इस तरह का व्यवहार नहीं करती. वह बिल्ली पागल थी. बिल्ली के इस हमले में पति-पत्नी दोनों को चोटें आई हैं और दोनों ने अस्पताल जाकर रेबीज का टीका लगवाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Throwing Rabid Bobcat, Bobcat, Bobcat Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com