विज्ञापन

IISc बेंगलुरु के कैंपस से शख्स ने दिखाया खूबसूरत नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने IISc बेंगलुरु के कैंपस से 'अर्बन फॉरेस्ट' का शानदार नजारा दिखाया है. वायरल वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया है.

IISc बेंगलुरु के कैंपस से शख्स ने दिखाया खूबसूरत नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
IISc बेंगलुरु के कैंपस से दिखा शानदार नजारा
Instagram/ @tiwaridivyansh

इंटरनेट पर रोजाना नए-नए वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. कुछ वीडियो लोगों को मनोरंजन करते हैं, तो कुछ यूजर्स का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने IISc बेंगलुरु के कैंपस से खूबसूरत नजारा दिखाया है. वीडियो में कैंपस के अंदर बने सुंदर जंगल को दिखाया गया है, जिसे बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है. वीडियो में ऊपर से लिया गया नजारा भी है, जो कैंपस की खूबसूरती को अलग अंदाज में दिखाता है.

7वीं मंजिल से दिखाया खूबसूरत नजारा

वायरल इंस्टाग्राम वीडियो में IISc कैंपस की नई IDR बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से लिया गया शानदार नजारा दिखाया गया है. वीडियो में शख्स खुद का परिचय देते हुए बताता है कि वह IISc बैंगलोर से है और वह IDR बिल्डिंग देखने आए थे. वह IDR को कैंपस की सबसे नई और सबसे खूबसूरत बिल्डिंग बताता है और बाहर का हरा-भरा नजारा दिखाता है. 

'अर्बन फॉरेस्ट'

हरियाली की ओर इशारा करते हुए शख्स बताता है कि पहली नजर में लोगों को यह जगह जंगल जैसा लग सकता है, लेकिन असल में यह IISc द्वारा बनाया एक अर्बन फॉरेस्ट है. वह यह भी बताता है कि पीछे की तरफ शहर का नजारा भी दिखाई देता है. वीडियो में शख्स बताता है कि  यहां अलग-अलग रंगों जैसे नारंगी, गुलाबी, हरे और बैंगनी रंग के पौधे लगाए गए हैं और हर पौधे को सोच-समझकर रखा गया है

जरूर देखें ये नजारा

वीडियो में शख्स बताता है कि कि जो भी IISc आए, वह IDR बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर जाकर इस हरियाली को जरूर देखे. साथ ही वह बताता है कि लैब में थकान भरे दिन के बाद यहां आकर इस माहौल का आनंद लेना बहुत सुखद अनुभव होता है.

आप भी देखिए ये वीडियो

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tiwaridivyansh नाम के हैंडल से शेयर की गई है. वीडियो पर अभी तक 84 हजार से ज्यादा व्यूज और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'वाओ', दूसरे यूजर ने लिखा 'कूल'. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इमोजी के जरिए भी अपना रिएक्शन दिया है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
यह भी पढ़ें: 'सर ड्रिंक पर चलेंगे'... Gen Z इंटर्न के सवाल ने CEO को सोचने पर किया मजबूर, पोस्ट वायरल

यह भी पढ़ें: रील बनाने के चक्कर में लाखों रुपये का कर दिया नुकसान, बेकाबू होकर गहरे गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com