इंसान और जानवर का याराना भी बड़ा कमाल होता है. यही वजह है कि दोनों की दोस्ती की कई कहानियां ऐसी है, जिस पर कोई भी दिल हार जाएगा. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो (Video) छाया हुआ है, जिसे देख आपके चेहरे भी खुशी से खिलखिला उठेगा. सोशल मीडिया पर जो वीडियो खूब तेजी से पॉपुलर हो रहा है, उसमें इंसान और जानवर को एक साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. इसी खूबसूरत लम्हें को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किए गए वीडियो (Video) में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स और उसका प्यारा छोटा डॉगी किसी समुद्र (Sea) के किनारे पर है. यहां दोनों समुद्र की लहरों को मजे से निहार रहे हैं. लेकिन थोड़ी ही देर में डॉगी और उसका मालिक एक-दूसरे के साथ मस्ती करने लगते हैं. समुद्र (Sea) किनारे खड़ा शख्स रेत पर दौड़ने लगता है. मालिक को ऐसा करते देख प्यारा डॉगी भी रेत पर तेजी से दौड़ने लगता है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
यहां देखिए वीडियो-
The little things..
— Buitengebieden (@buitengebieden_) January 3, 2022
Life can be so beautiful.. ???? pic.twitter.com/M6KQBXI0RV
सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किया गया ये वीडियो काफी वायरल (Viral) हो रहा है. खबर लिखे जाने तक ही वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही लोग इस वीडियो को खूब लाइक भी कर रहे हैं. जबकि कई लोगों ने इस वीडियो (Video) को अपने-अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर किया है. ट्विटर पर ये वीडियो @buitengebieden_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. कई यूजर ने वीडियो को देखने के बाद लिखा कि सच में इंसान और जानवर की दोस्ती वाकई कमाल होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं