विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2023

शख्स ने भूखे परिवार के लिए किया खाना ऑर्डर, भोजन देखते ही रोने लगी छोटी बच्ची, देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स एक परिवार को एक रेस्टोरेंट में ले जाता है और फैमिली के लिए फूड ऑर्डर करता है. इस वीडियो को मोहम्मद आशिक नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. मोहम्मद आशिक एक फूड ब्लॉगर भी है. इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट कर उसे शुक्रिया कह रहे हैं.

शख्स ने भूखे परिवार के लिए किया खाना ऑर्डर, भोजन देखते ही रोने लगी छोटी बच्ची, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद या तो हमें हंसी आती है या फिर हम भावुक हो जाते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक अजनबी परिवार के लिए एक रेस्टोरेंट में फूड ऑर्डर करता है. शख्स जैसे ही भोजन ऑर्डर करता है, वैसे ही एक बच्ची भावुक हो जाती है. इश वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह हैरान हो रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कमेंट कर रहे हैं और इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी कर रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स एक परिवार को एक रेस्टोरेंट में ले जाता है और फैमिली के लिए फूड ऑर्डर करता है. इस वीडियो को मोहम्मद आशिक नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. मोहम्मद आशिक एक फूड ब्लॉगर भी है. इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट कर उसे शुक्रिया कह रहे हैं.

इस वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज़ मिले हैं. वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सराहनीय कार्य. आज ऐसे लोगों की जरूरत है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतना प्यारा वीडियो मैंने नहीं देखा है. इस शख्स के लिए दिल से सलाम.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral And Trending Video, News And Trending Video, Food Viral Video, Viral And Trending Video In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com