विज्ञापन

फ्री खाना, गेम रूम और कुकिंग क्लासेस...वायरल वीडियो में देखें Google के इस लग्जरी ऑफिस की अतरंगी दुनिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों सैन फ्रांसिस्को के गूगल ऑफिस के टूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में ऑफिस के अंदर मिलने वाले तीन टाइम के फ्री मील, गेमिंग रूम और कुकिंग क्लासेस की झलक दिखाई गई है.

फ्री खाना, गेम रूम और कुकिंग क्लासेस...वायरल वीडियो में देखें Google के इस लग्जरी ऑफिस की अतरंगी दुनिया
दिन में 3 बार FREE का शाही खाना, Google ऑफिस का वीडियो देख उड़े लोगों के होश
Photo-katarine_emanuela_klitzke

Google San Francisco Office Tour: सैन फ्रांसिस्को के गूगल ऑफिस का जो टूर वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'katarine_emanuela_klitzke' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था. कटारीन इमैनुएल क्लिट्जके (Katarine Emanuela Klitzke) नाम की एक महिला ने जब सैन फ्रांसिस्को में गूगल के दफ्तर का रुख किया, तो वहां का नजारा देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: 40 की उम्र में नौकरी छूटी तो चमकी 'किस्मत', बंदे ने बताए लेऑफ के 3 सबसे बड़े फायदे

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ऑफिस के अंदर मिलने वाली फ्री सुविधाओं को दिखाया. वीडियो में फेमस फिल्म 'बैक टू द फ्यूचर' थीम पर बनी टाइम मशीन वाली कार भी दिखी, जिसे मीटिंग स्पेस की तरह यूज किया जाता है. इसके अलावा एम्पलाइज (Employees) के टेंशन को दूर भगाने के लिए एक रूफटॉप आर्ट एंड क्राफ्ट एरिया और ढेर सारे बोर्ड गेम्स से भरा एक स्पेशल गेम रूम भी मौजूद है.

ये भी पढ़ें:-13 साल की मेहनत और पल भर में छंटनी, DJ से बने Meta के टेक लीड...नौकरी से निकाले जाने पर छलका दर्द

फ्री में शाही खाना और हर फ्लोर पर मिनी किचन (Google office San Francisco video)

ऑफिस की सुविधाओं के साथ-साथ खाने के मेन्यू ने भी सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. वीडियो के मुताबिक, गूगल अपने कर्मचारियों को दिन में तीन बार फ्री में खाना मुहैया कराता है. सुबह के नाश्ते में अंडे, क्रोइसैंट, बेक्ड प्रोडक्ट्स और फ्रेश फ्रूट होते हैं, तो दोपहर के खाने में पिज्जा, रिसोतो, पोक बाउल, रामेन और झींगे परोसे जाते हैं. हर फ्लोर पर एक छोटी किचन है जहां ठंडा पानी, तरह-तरह की ड्रिंक्स और स्नैक्स हमेशा मौजूद रहते हैं. इतना ही नहीं, जो एम्पलाइज खाना पकाने के शौकीन हैं उनके लिए फ्री कुकिंग क्लासेस का भी इंतजाम है.

सोशल मीडिया पर बढ़ी बहस (Corporate Reality Check)

ये वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए. जहां एक तरफ लोग इन सुविधाओं की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि, 'इतने सारे आराम का मतलब है कि आपको ऑफिस में ही बांधकर रखा जाएगा और डेडलाइन का बहुत भारी दबाव रहेगा.' दूसरे यूजर का मानना था कि, 'जो इंसान ऑफिस में ही तीनों समय का खाना खा रहा है, उसे अपनी वर्क लाइफ बैलेंस और सेहत पर दोबारा सोचने की जरूरत है.'

ये भी पढ़ें:-मिल्क प्रोडक्शन की दुनिया में बड़ा 'चमत्कार', एंब्रियो ट्रांसफर से अब एक भैंस से होंगे साल भर में 50 से ज्यादा बच्चे

ये भी पढ़ें:-यहां ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को लगाना पड़ता है ऑक्सीजन मास्क, खिड़की से दिखते हैं 'जन्नत' जैसे नजारे
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google San Francisco Viral Video, San Francisco, Google, Google Free Food, Office Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com