विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2021

शख्स ने किया गजब जुगाड़, ईंट और सीमेंट से बना दिया फर्स्ट क्लास Cooler, IPS बोला- ‘हिंदुस्तानी Jugaad’ - देखें Video

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स ने देसी जुगाड़ के जरिए ईंट और सीमेंट से ही कूलर बना लिया है.

शख्स ने किया  गजब जुगाड़, ईंट और सीमेंट से बना दिया फर्स्ट क्लास Cooler, IPS बोला- ‘हिंदुस्तानी Jugaad’ - देखें Video
शख्स ने किया गजब जुगाड़, ईंट और सीमेंट से बना दिया फर्स्ट क्लास Cooler

भारत के लोग जुगाड़ के जरिए अपना काम चलाने में दुनियाभर में सबसे आगे हैं. कितना भी मुश्किल काम क्यों न हो, वो अपने जुगाड़ से हर काम को आसान बना लेते हैं. लेकिन किसी भी काम को पूरा किए बिना हार नहीं मानते. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे जुगाड़ के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स ने देसी जुगाड़ के जरिए ईंट और सीमेंट से ही कूलर बना लिया है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर ये वीडियो आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘कूलर बनाने वाले को #LG aur #BlueStar Company वाले ढूंढ रहे हैं.' वीडियो में आप देख सकते हैं कि कूलर नजर आ रहा है, जो तेज रफ्तार में चल रहा है और खास बात ये है कि ये कूलर ईंट और सीमेंट से बना है. कूलर की टंकी सीमेंट की बनी है और उसकी बॉडी ईंट की. इस कूलर की बबनावट भी बिल्कुल प्लास्टिक और लोहे वाले कूलर जैसी है है.

लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 3 टन का लग रहा है. तो दूसरे यजर ने लिखा, टन टना टन लग रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Made A Cooler, Cooler Made Of Brick And Cement, Desi Jugaad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com