विज्ञापन

मंदसौर से यूरोप गए इंडियन ने बताया वहां रहने का पूरा खर्चा, बोला- 'हर महीने तो सिर्फ 30 हजार टैक्स देता हूं'

मध्य प्रदेश के मंदसौर के रहने वाले युवक ने स्लोवाकिया के अपने मासिक खर्चों का पूरा ब्यौरा साझा किया है. उन्होंने बताया कि वहां बेहतर लाइफस्टाइल के साथ-साथ रहने, खाने और टैक्स पर भारी खर्च करना पड़ता है.

मंदसौर से यूरोप गए इंडियन ने बताया वहां रहने का पूरा खर्चा, बोला- 'हर महीने तो सिर्फ 30 हजार टैक्स देता हूं'
स्लोवाकिया में रहने वाले भारतीय ने बताया अपनी पाई-पाई का हिसाब.
insta@pg_gurjar10/

VIRAL VIDEO: विदेश जाने का सपना लगभग हर किसी की आंखों में होता है. लोग सोचते हैं कि वहां जाकर खूब पैसा कमाएंगे और एक शानदार लाइफस्टाइल जिएंगे. लेकिन क्या कभी सोचा है कि विदेश की इस चकाचौंध के पीछे असल में कितना जेब ढीली करनी पड़ती है? मध्य प्रदेश के मंदसौर के रहने वाले पीजी गुर्जर पिछले दो साल से यूरोपीय देश स्लोवाकिया में रह रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पाई-पाई का हिसाब साझा किया है, जो विदेश जाने की तैयारी कर रहे हर भारतीय को जरूर देखना चाहिए.

सबसे बड़ा झटका: हर महीने 30 हजार रुपए टैक्स

गुर्जर बताते हैं कि स्लोवाकिया एक बेहद छोटा देश है, लेकिन यहां कमाई के साथ-साथ सरकारी देनदारियां भी कम नहीं हैं. वे हर महीने सीधे तौर पर 30 हजार तो सिर्फ टैक्स के रूप में वहां की सरकार को दे देते हैं.

इसके बाद शुरू होता है रहने और खाने-पीने का खर्च. वहां एक अदद कमरे के लिए उन्हें हर महीने करीब 20 हजार रुपए (200 यूरो) चुकाने पड़ते हैं. वहीं, दो वक्त की रोटी और राशन-पानी पर हर महीने करीब ₹15,600 (150 यूरो) का खर्च बैठता है. 

फिटनेस और शौक भी हैं महंगे

गुर्जर अपनी सेहत का भी ख्याल रखते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी जेब से हर महीने पांच हजार जिम की फीस के तौर पर देने होते हैं. इसके अलावा, मोबाइल बिल, कभी-कभार बाहर दोस्तों के साथ खाना-पीना और दूसरे फुटकर खर्चों में ₹5 हजार और उड़ जाते हैं.

अगर इन सभी खर्चों और टैक्स को मिला दिया जाए, तो स्लोवाकिया में एक सामान्य जिंदगी जीने का मासिक बजट ही ₹70,000 से ₹75,000 के बीच पहुंच जाता है. गुर्जर की यह कहानी हमें एक कड़वी हकीकत से रूबरू कराती है. वे साफ शब्दों में आगाह करते हैं कि बाहर की दुनिया में सुविधाएं बेशक बेहतरीन हैं, लेकिन उस स्तर की जिंदगी को बनाए रखने की कीमत भी बहुत बड़ी है. 

यह भी पढ़ें | सारा अली खान की नानी रुखसाना सुल्ताना ने जबरन करवाई थी नसबंदी, उजाड़ दिया था तुर्कमान गेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Man In Europe Viral Video, Indian In Foreign Country Viral Video, Cost Of Living Abroad, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com