विज्ञापन

दिल्ली की कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को बांटे आईफोन 16, बोले- 'हमारा कोई मुकाबला नहीं'

कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कुल 11 आईफोन एम्प्लॉइज की डेस्क पर रखे आ रहे हैं. यह वीडियो तेजी ये वायरल हो रहा है.

दिल्ली की कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को बांटे आईफोन 16, बोले- 'हमारा कोई मुकाबला नहीं'
यह कंपनी रोहिणी, नई दिल्ली में है.
Instagram@financersaab2.0

Viral Video: हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दिवाली पर जहां कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को छोटे-मोटे डेली यूज के गिफ्ट या मिठाई दे रही हैं, वहीं दिल्ली की एक कंपनी ने अपने एम्प्लॉइज को आईफोन 16 देकर सभी को चौंका दिया है. मंगलवार दोपहर इस सेलिब्रेशन का वीडियो 'फाइनांसरसाब' नाम की कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और कहा कि दिवाली गिफ्ट देने में उनका कोई कंपटीशन नहीं है.

सभी की डेस्क पर रखे मिले आईफोन

15 सेकंड की इस इंस्टाग्राम रील में आप हर लैपटॉप या डेस्कटॉप के आगे एक-एक आईफोन रखा दे सकते हैं, जिसके ऊपर रिबन भी लगाया गया है. पहला आईफोन सफेद रंग का है. दूसरा ग्रीन, तीसरा ब्लू तो चौथा ब्लैक कलर का है. डेस्क पर कुल 12 आईफोन रखे नजर आ रहे हैं. वीडियो के आखिर में कुछ महिला एम्प्लॉई भी नजर आ रही हैं, जो आईफोन-16 मिलने पर खुशी जताती हुई नजर आ रही हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

लोगों ने AI कहकर चिढ़ाया, कंपनी ने कहा- दोबारा देखो

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखते ही कुछ लोगों ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल बताया और कमेंट भी एआई कहकर ताना मार दिया. कंपनी ने इस कमेंट के रिप्लाई में जोर से हंसते हुए कहा- दोबारा देखो. ये एआई नहीं है. इसके बाद लोगों ने जो प्रतिक्रियाएं दीं, वो वायरल हो गईं.

एक यूजर ने लिखा, 'मैं भी इस कंपनी को ज्वाइन करना चाहता हूं. वैकेंसी है क्या?'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'लग रहा है दिवाली तक इंस्टाग्राम चलाना बंद करना पड़ेगा, वरना ऐसे दिवाली गिफ्ट वाली रील्स मुझे परेशान कर देंगी.'

तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'बॉस ने सिर्फ लड़कियों को आईफोन दिया, और लड़कों को सोने की गिन्नियां.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'हमें तो एक सोन पापड़ी का डिब्बा तक नहीं मिला.'

यह भी पढ़ें:- जामा मस्जिद पहुंचकर 'हरे रामा हरे कृष्णा' गाने लगी फ्रांस की महिला, बेटी ने कहा- 'मेरी मां बजरंग दल से हैं'

यह भी पढ़ें:- 'गंदा' और 'विशाल': विदेशी कपल ने दो शब्दों में किया दिल्ली का वर्णन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Gift, Iphone 16, Diwali 2026, Delhi, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com