अक्सर मौसमी सब्जियों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती है, जैसे की सब्जियों में कीड़े निकलना, जो कई बार सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. आपने अब तक सब्जियों में कीड़ों को लेकर कई तरह की बातें सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी आपने सब्जियों के अंदर सांप रेंगने की खबर सुनी है. अगर नहीं तो इस खबर को पढ़ना तो बनता है, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ना लाजिमी है. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स जब सुपरमार्केट से हरी भरी ब्रोकली लेकर आया, तो हक्का बक्का रह गया. दरअसल, ब्रोक्ली के अंदर बुजुर्ग शख्स को एक सांप छिपा बैठा दिखा, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए
डेली मेल के अनुसार, 63 साल के नैविल लिंटन सुपरमार्केट से अपने लिए ब्रोकली लेकर आए थे. बताया जा रहा है कि, नैविल लिंटन कुछ हेल्दी खाना चाहथे, लेकिन वे इस बात से अंजान थे कि, जिस ब्रोक्ली को वो हेल्दी समझकर लेकर आ रहे हैं, वहीं उनके जान पर बन सकती थी. नैविल लिंटन जिस ब्रोकली को लेकर आए थे, उसमें एक सांप आराम फरमाता दिखा, जिसे देखकर उन्हें खुद की आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था, वो तो गनीमत थी कि, वक्त रहते उनकी नजर ब्रोकली के अंदर आराम फरमा रहे सांप पर पड़ गई.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
यह पूरा मामला इंग्लैंड का बताया जा रहा है. जहां एक शख्स सुपरमार्केट से सब्जी लाने के बाद उसे हमेशा की तरह फ्रिज में रख देता है और जब शख्स ने खाने के लिए ब्रोक्ली को निकाला, तो उसे उसमें एक सांप रेंगता दिखा, जिसे देखकर वे हैरान रह गए. ध्यान से देखने पर पता चला कि, यह सांप कैटरपिलर जैसा है. इस बारे में उन्होंने अपनी बहन को बताया और ब्रोकली को लेकर स्टोर पहुंचे. यह सब सुनकर स्टोर वाले को यह मजाक लगा, लेकिन जब उसकी नजर सांप पर पड़ी, तो वो हैरत में पड़ गया.
ब्रोकली में मिले इस सांप की पहचान लैडर स्नेक के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि, यह सांप इतना जहरीला तो नहीं होता, लेकिन काटने के बाद हालत खराब कर सकता है.
ये भी देखें- विक्की कौशल, करण जौहर और अन्य लोग 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' की रैप अप पार्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं