जानवरों से और खासकर कुत्तों से हर किसी को बेहद प्यार होता है. बहुत से लोग अपने घर में कुत्ते पालते हैं और उनसे अपने परिवार के सदस्यों की तरह ही प्यार करते हैं. लेकिन, आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के एक शख्स का अपने कुत्ते के प्रति प्रेम देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस शख्स को अपने कुत्ते से इतना प्रेम है कि उसकी 5वीं बरसी पर उसने अपने कुत्ते की पीतल की मूर्ति बनवाकर लगाई और परिवार के लोगों के साथ मिलकर पूरे विधि-विधान से उसकी पूजा की.
देखें Photos:
Andhra Pradesh: A man in Ampapuram in Krishna dist, erected a statue of his pet dog on its fifth death anniversary today. The dog remained with his family for 9 years.
— ANI (@ANI) July 22, 2021
The man, Sunkara Jnana Prakasa Rao says "We considered him as our own child. He was very cooperative & loyal." pic.twitter.com/Z29wQEDius
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के अम्पापुरम (Ampapuram in Krishna dist) में एक शख्स ने अपने कुत्ते (pet dog) की पांचवीं पुण्यतिथि पर उसकी पीतल की एक मूर्ति लगाई. और पूरे परिवार से साथ मिलकर विधिवत उसकी पूजा भी की. इस तरह वो हर साल अपने कुत्ते को याद करके उसके सम्मान में पूज करते हैं. ये कुत्ता 9 साल तक शख्स के परिवार के साथ रहा है. अब उस मूर्ति से परिवार और गांववालों के बीच हमेशा उसकी यादें ताज़ा रहेंगी.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कुत्ते के मालिक, सुनकारा ज्ञान प्रकाश राव ने कहा, "हम उसे अपना बच्चा मानते थे. वह बहुत सहयोगी और वफादार था." बता दें कि मूर्ति की स्थापना के आयोजन में परिवार और गांव के साथ ही आस-पड़ोस के क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए. वहां पर विधिवत तरीके से फूल-माला और अगरबत्ती लेकर पहले मूर्ति की पूजा की गई और फिर मूर्ति स्थापित की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं