विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2023

Reels के चक्कर में चलती बाइक पर अचानक Push-ups करने लगा शख्स, Video देख फटी रह गई लोगों की आंखें

Shocking Video: हैरान कर देने वाले इस वीडियो में बाइक सवार एक शख्स को खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि, शख्स चलती बाइक पर पुशअप लगा रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं.

Reels के चक्कर में चलती बाइक पर अचानक Push-ups करने लगा शख्स, Video देख फटी रह गई लोगों की आंखें

Stunt viral Video: रील्स के इस जमाने हर कोई रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनना चाहता है. इसके लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिसमें लोग रील्स बनाने के लिए खुद की जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते. रील्स की ऐसी ही दीवानगी हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर समझी जा सकती है, जिसमें बाइक सवार एक शख्स चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनवाता नजर आ रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि, शख्स चलती बाइक पर पुशअप लगा रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं.

यहां देखें वीडियो

हैरान कर देने वाले इस वीडियो में बाइक सवार शख्स खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे आप जाने-अनजाने भूल से भी दोहराने की गलती न करें. महज 9 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स को चलती बाइक पर पुशअप लगाते देखा जा रहा है. इस दौरान बाइक की स्पीड भी देखते ही बन रही है. यह एक ऐसा स्टंट है, जिसे देखकर बड़े-बड़े स्टंटबाज भी दंग रह जाएंगे. वीडियो में शख्स ने बाइक को बड़े ही गजब तरीके से बैलेंस कर रखा है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस हैरान कर देने वाले वीडियो को @kumarayush084 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जिंदगी इतनी सस्ती है क्या.' यूं तो इंटरनेट पर स्टंट के कई वीडियोज आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर हर किसी की हालत खराब हो रही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shocking Video, स्टंट, Man Did Pushups While Moving Bike, Man Did Pushups, Bike Stunt Video, Stunt Goes Wrong, Stunt Driver, Viral Stunt Videos, बाइक पर पुशअप, Push-up
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com