कहना मुश्किल है कि सोशल मीडिया पर आपको क्या दिख जाए, जिस पर यकीन कर पाना मुमकिन हो. इंटरनेट की अजीबोगरीब दुनिया में कब कौन सी चीज कहां वायरल हो जाए, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता हैं. हाल के दिनों में एक ऐसा पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे अब तक ट्विटर और यूट्यूब पर 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. ट्विटर पर वायरल हो रहे रोलर कोस्टर राइड (Roller Coaster Ride) के एक वीडियो में आपको ऐसा ही नज़ारा देखने को मिलेगा.
इस वीडियो में रोलर कोस्टर पर राइड करता हुआ एक शख्स अपने मोबाइल फोन से बाहर के नज़ारे को कैद करता हुआ दिखाई दे रहा है. तभी तेज हवा की वजह से मोबाइल फोन उसके हाथ से छूट जाता है. उसी झूले पर दो अन्य युवक भी बैठे हुए हैं. दोनों अपनी मस्ती में डूबे होते हैं कि तभी एक शख्स को गिरता हुआ फोन नजर आता है. वह लपककर तुरंत उसे कैच कर लेता है. मोबाइल फोन कैच करने वाले शख्स का नाम सैमुअल केम्फ है. यह वीडियो काफी रोमांचित कर देने वाला है. अब आसमान को बीचों-बीच इस तरह से अचानक आते फोन को कैच करना कोई साधारण बात नहीं है ये तो आप भी मानेंगे ना.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
देखें Video:
He caught a mobile phone while riding a roller coaster! ???????? pic.twitter.com/92V3QCxL6V
— Buitengebieden (@buitengebieden_) May 29, 2021
इस वायरल वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को सितंबर 2019 में शेयर किया गया था, इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मुझे अच्छा लगा कि वह कितना खुश है कि उसने फोन पकड़ा, काश उस जगह मैं भी होता. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको और आपको उस कार्य के लिए बधाई' अद्भुत!. इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो की अलग-अलग अंदाज में तारीफ की. कुछ लोग उसे जीनियस और लीजेंड कह रहे हैं तो कुछ पूरे वाकये पर हंस भी रहे हैं. लेकिन युवक ने जिस परफेक्ट तरीके से फोन को हवा में कैच किया है वह वाकई अद्भुत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं