विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2019

कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा था शख्स, रोकने पर नहीं रुका तो युवक ने अन्य व्यक्ति को काटा और फिर...

बब्बी नाम का युवक एक कुत्ते को पाइप से बेरहमी से पीट रहा था. यह नजारा देख रहे रवि चौहान नामक व्यक्ति ने मूक जानवर को पीटे जाने का विरोध किया. तभी दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई और बब्बी ने रवि को दांतों से जगह-जगह काट लिया.

कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा था शख्स, रोकने पर नहीं रुका तो युवक ने अन्य व्यक्ति को काटा और फिर...
इंदौर:

बड़ी मशहूर कहावत है कि "खबर तब नहीं होती, जब कोई कुत्ता किसी आदमी को काटे. खबर तो तब होती है, जब कोई आदमी किसी कुत्ते को काट ले." लेकिन इस कहावत से अलग यहां अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है जिसमें एक युवक ने कुत्ते को पीटने से रोके जाने पर आग-बबूला होकर, एक अन्य शख्स को अपने दांतों से काट लिया. 

घटना इंदौर के संजय नगर की है, जहां थाने के प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि घटना सोमवार 12 फरवरी की रात की है, जब संजय नगर में बब्बी (30) नाम का युवक एक कुत्ते को पाइप के टुकड़े से बेरहमी से पीट रहा था.  शर्मा ने कहा, "यह नजारा देख रहे रवि चौहान नामक व्यक्ति ने मूक जानवर को पीटे जाने का विरोध किया और बब्बी को रोकने की कोशिश की.

इस टीवी होस्ट ने 10 सालों से नहीं धोए अपने हाथ, बोला- Germs जैसी चीजें होती हीं नहीं, देखें VIDEO

इस पर भड़के बब्बी ने धक्का-मुक्की करते हुए चौहान को जमीन पर पटक दिया और उसे अपने दांतों से जगह-जगह काट लिया." थाना प्रभारी ने बताया कि बब्बी के काटे जाने से चौहान के जिस्म पर घाव उभर आये. उसकी शिकायत पर बब्बी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 324 (खतरनाक साधनों से जान-बूझकर चोट पहुंचाना) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

Valentine's Day के 14 मजेदार ट्वीट्स, '14 फरवरी को कोई एक्सट्रा क्लास नहीं है...'

इनपुट - भाषा

VIDEO: घर में इस कुत्ते के होते बच्चों के लिए खिलौनों की जरूरत नहीं!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Bites, Dog, Dog Bites, Man Bites Man, Viral News, Viral News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com