विज्ञापन

सहारा रेगिस्तान में ऊंट की सवारी करते हुए की लैपटॉप पर ज़ूम कॉल, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति रेगिस्तान में ऊंट पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है.

सहारा रेगिस्तान में ऊंट की सवारी करते हुए की लैपटॉप पर ज़ूम कॉल, वीडियो वायरल
ऊंट पर बैठकर लैपटॉप से काम
Social Media

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति रेगिस्तान में ऊंट पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह नजारा सहारा डेजर्ट का है. वीडियो में व्यक्ति ऊंट की पीठ पर बैठा है और उसके सामने लैपटॉप खुला हुआ है, जैसे वह वहीं बैठकर ऑफिस का काम कर रहा हो.

इस वीडियो को साद अख्तर नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो पर लिखा है, “आपका वो दोस्त जो घर से काम करता है”. वहीं, वीडियो बनाते हुए साद मजाक में कहते हैं कि यह शख्स सहारा रेगिस्तान से ही मीटिंग ले रहा है. इस अनोखे वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ‘वर्क फ्रॉम होम' को लेकर तरह-तरह के जोक्स बना रहे हैं.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो में एक व्यक्ति सहारा रेगिस्तान के बीचों-बीच ऊंट की सवारी करते हुए लैपटॉप पर ज़ूम कॉल या मीटिंग अटेंड करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक युवक ऊंट की पीठ पर लैपटॉप रखकर काम कर रहा है, जिसके ऊपर लिखा है, "POV: Your friend who 'works from home'". इस वीडियो पर कई यूजर तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. यह अनोखा नजारा देखते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने लगा.

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजेदार कमेंट्स किए और ‘वर्क फ्रॉम होम' कल्चर को लेकर कई जोक्स भी बनाए. कई लोगों ने इसे वर्क फ्रॉम एनीवेयर का सबसे बेहतरीन उदाहरण बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि अब सहारा रेगिस्तान भी ऑफिस की मीटिंग और डेडलाइन से बचा नहीं सकता. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोगों को खूब हंसा रहा है. सोशल मीडिया पर इस पर लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें:- भारत और पोलैंड के ऑफिस कल्चर में कितना फर्क? शख्स ने बताया अपना एक्सपीरियंस, देखें वीडियो 

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sahara Desert, Camel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com