विज्ञापन
This Article is From May 20, 2016

PHOTOS: घर को ही बना डाला कूड़ाखाना, बेडरूम से निकला ठसाठस भरा हुआ कूड़ा

PHOTOS: घर को ही बना डाला कूड़ाखाना, बेडरूम से निकला ठसाठस भरा हुआ कूड़ा
घर से कूड़ां बाहर निकालते बीएमसी के लोग
मुंबई: अमूमन एक दिन भी घर का कूड़ा बाहर नही फेंका जाए तो बदबू फैलने लगती है। अगर कोई बाहर से भी कूड़ा लाकर अपने घर में जमा करे तो क्या होगा? मुंबई में मुलुंड में कुछ ऐसा ही हुआ।

मुलुंड की गाइड सोसायटी में रहने वाले चुन्नीलाल सवाला परिवार ने अपने घर को ही कूड़ा घर बना दिया था। यहां तक कि घर की सबसे बुजुर्ग महिला को सालों से कूड़े पर ही सुला रखा था।

सभी लोगों का जीना हो गया था मुश्किल
गाइड सोसायटी के चेयरमैन चिराग गांधी के मुताबिक चुन्नीलाल सावला के घर से निकलने वाली दुर्गन्ध की वजह से बिल्डिंग के रहने वाले सभी लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। बार -बार शिकायत करने के बाद भी परिवार घर से कूड़ा नहीं हटाने को तैयार था। उलटे रात के अंधेरे में बाहर से कूड़ा जमा कर घर में भरते जा रहे थे।
 

कूड़े से भरा पड़ा था 3 बेडरूम
3 बेडरूम का घर कूड़े से भरा पड़ा था। चिराग गांधी के मुताबिक मजबूर होकर पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। खुद पुलिस को खिड़की तोड़कर घर में घुसना पड़ा। घर के अंदर का आलम देख पुलिस भी हैरान हो गई।
 

कूड़े पर ही सुलाता था बुजुर्ग महिला को
कूड़े पर ही घर की सबसे बुजुर्ग महिला को सुला कर रखा गया था। पुलिस ने बीमार बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया और बीएमसी की मदद से कमरे में ठसाठस भरा कूड़ा बाहर निकलवाया।
 

8 ट्रक निकला है कूड़ा
चिराग गांधी का दावा है कि घर के अंदर से 8 ट्रक कूड़ा निकला है। परिवार में कुल 5 सदस्य हैं। उन्होंने घर को कूड़ा घर क्यों बना रखा था यह अभी साफ नहीं हो पाया है। कूड़ा निकलवाने पर परिवार की एक बुजुर्ग महिला ने हजारों का नुकसान होने का दावा किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, मुलुंड, गाइड सोसायटी, कूड़ा घर, Mumbai, Mulund, Guides Society, Garbage Home