शेर (Lion) का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है. जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे. दो शेरों को कार के साथ चलता देखा गया. राजनेता और उद्योगपति परमिल नाथवानी (Parmil Nathwani) ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो गुजरात (Gujarat) के गिर फॉरेस्ट (Gir Forest) का है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शेर गिर के जंगल में घूम रहे हैं. वो सड़क पर आए और कार के साथ-साथ चलने लगे. कार के अंदर बैठे शख्स ने शेर की रिकॉर्डिंग की. शेर पहले सड़क किनारे बैठे और फिर कार के साथ चलने लगे. कुछ दूर चलने के बाद वो फिर सड़क किनारे बैठ गए. कार को देख शेर बिल्कुल गुस्से में नहीं आए और न ही उन्होंने हमला करने का सोचा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
परमिल नाथवानी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गिर के जंगलों में दो पूर्ण विकसित शेरों को एक साथ चलते देखने का मजा ही अलग है. बारिश के कारण जमीन हरी-भरी हो गई है. जो शेरों के टहलने के लिए सही स्थान है. पीछे का संगीत भी सुनिए.'
देखें Video:
What a majestic sight to watch two full-grown #lions walk together in #Gir forests. The rains have rendered a green background making it a perfect setting for a walk for the lions. The music is also spot on!#wildlife #nature #Lions @WWFINDIA @HoffPccf @AnimalPlanetIn @moefcc pic.twitter.com/5KBeSPKmPz
— Parimal Nathwani (@mpparimal) August 4, 2020
इस वीडियो को परमिल नाथवानी ने 4 अगस्त की सुबह शेयर किया है, जिसके अब तक हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 200 से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स आ चुके हैं. लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...
perfect season, perfect music, perfect lyrics.... mast
— Tapan Vaja (@VajaTapan) August 4, 2020
Very nice sir ji
— Dr.vanraj kotak (@DrVanraj) August 4, 2020
— Ravinatha Reddy Bumireddy (@RavinathaReddy) August 4, 2020
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं