विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2022

कोल्हापुर में बप्‍पा की विदाई के बाद पुलिस वालों ने किया धमाकेदार डांस, Video हुआ वायरल

Kolhapur Police Dance: हाल में वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिस वाले गणपति विसर्जन के बाद जुलूस ख़त्म होने पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो महाराष्‍ट्र के कोल्हापुर का बताया जा रहा है.

कोल्हापुर में बप्‍पा की विदाई के बाद पुलिस वालों ने किया धमाकेदार डांस, Video हुआ वायरल
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में विघ्नहर्ता की धूमधाम से विदाई के बाद, पुलिस वालों ने जबरदस्त डांस से उड़ाया गर्दा

Kolhapur Police Dance Video: महाराष्‍ट्र में गणपति महोत्सव पूरे दो साल के बाद इतना शोर-शराबे वाला रहा. इस दौरान गणपत‍ि बप्‍पा की व‍िदाई पर जगह-जगह जुलूस निकाले गए, जिसके कई वीडियोज और फोटोस सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. ऐसा ही एक कोल्हापुर का वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें गणपति विसर्जन के बाद आम जनता के साथ-साथ पुलिस कर्मी भी जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

हाल में वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिस वाले गणपति विसर्जन के बाद जुलूस ख़त्म होने पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं. ठुमके लगाने वाले पुलिस कर्मियों में पुरुष के साथ महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिनका वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. यूं तो सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज इन दिनों देखने को मिल रहे हैं, जिसमें आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक नाचते देखे जा सकते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जो महाराष्‍ट्र के कोल्हापुर का बताया जा रहा है. यूं तो महाराष्ट्र में गणपति उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस दौरान हर कोई बप्पा की भक्ति में लीन नजर आता है. दस दिनों तक चलने वाले गणपति उत्सव को लेकर पूरे महाराष्ट्र में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम होते हैं. वहीं गणपत‍ि महाराज की व‍िदाई पर बप्‍पा के अगले बरस आने की कामना करते हुए भक्त मनौती मांगते दिखाई देते हैं.

* ""VIDEO: लड़की के कान को बिल समझ घुस गया सांप, चिमटे से निकालता दिखा डॉक्टर
* 'Video:''5000 चोरी की कारें, 3 पत्नियां और बेहिसाब दौलत ये है देश के सबसे बड़े चोर की लाइफस्टाइल
* "हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाते गर्दा उड़ा रही थीं 'आंटी' तभी फैल गया रायता!

* "'कांच के ग्लास में मुंह डाल एक सांस में गट-गट पानी पी गया सांप, Video देख सिहर जाएंगे आप'

* ""कोल्हापुर में मरीज के लिए 'देवदूत' बना डॉक्टर, इस तरह मिली दूसरी जिंदगी, देखें VIDEO''

देखें वीडियो-ऋतिक बेटों संग देखने पहुंचे ब्रह्मास्त्र, बाकी सेलेब्स में दिखा फिल्म का क्रेज

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Visarjan, Cops Dancing In Ganesh Visarjan, Maharashtra Policemen Dance, Kolhapur Police Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com