विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2019

घर में हुए झगड़े के बाद मां ने कुएं में फेंक दीं अपनी जुड़वा बच्चियां, फिर खुद लगा दी छलांग

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक महिला ने छह महीने की जुड़वां बेटियों को कथित रूप से कुएं में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी.

घर में हुए झगड़े के बाद मां ने कुएं में फेंक दीं अपनी जुड़वा बच्चियां, फिर खुद लगा दी छलांग

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक महिला ने छह महीने की जुड़वां बेटियों को कथित रूप से कुएं में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी. पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव ने रविवार को बताया कि जामोद गांव में शनिवार शाम हुई घटना में दोनों बच्चियों की मौत हो गई जबकि मां को बचा लिया गया.

भारत में सोने से बनाया गया वर्ल्ड कप की सबसे छोटी Replica, चाहते हैं मोदी सरकार दे जीतने वाली टीम को

उन्होंने बताया कि शीतल मोहन भगत (30) की परिवार के लोगों से कुछ कहासुनी हो गयी थी. जिसके बाद उसने दोनों बच्चियों को घर के बाहर कुएं में फेंका और खुद भी छलांग लगा दी. बाद में गांव के कुछ लोगों ने यह देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। दोनों बच्चियों के शव निकाल लिए गए हैं.

हाथी ने कचरे को डाला डस्टबिन में, लोग बोले- 'जानवर कर सकते हैं तो इंसान क्यों नहीं?' देखें VIDEO

अधिकारी ने बताया कि महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharahtra, Mother Killed Twin Daughters, Mother Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com