सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला दावा करती नजर आ रही है कि उसने मंदिर से एक चादर खरीदी थी, उस चादर पर 'Made in Pakistan' का स्टीकर लगा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे लेकर जांच की मांग कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में महिला ने अपना नाम पूजा सर्राफ बताया है. वे बताती हैं, संकष्टी चतुर्थी के दिन वे पिंपरी-चिंचवाड़ स्थित मोरया गोसावी मंदिर गई थीं. यहां लगे मेले से उन्होंने एक चादर खरीदी. अब, जब वे चादर घर लेकर आईं और उसे धोने लगीं, तब उनकी नजर उस पर लगे एक स्टीकर पर पड़ी. महिला का कहना है कि चादर पर 'Made in Pakistan' का स्टीकल लगा था. उन्होंने वीडियो में भी ये स्टीकर दिखाया है.
यहां देखें वीडियो-
A Hindu woman bought a bedsheet at a religious fair in Pune, Maharashtra.
— Angry Saffron (@AngrySaffron) June 6, 2026
It had "Made in Pakistan" tag inside. She exposed how Pakistani goods are being sold openly at Hindu events to insult sentiments.@DGPMaharashtra pic.twitter.com/Zhr31Dpkho
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसपर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग मामले की सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि अगर दावा सही है तो ऐसी चादर मंदिर तक कैसे पहुंची.
भारत-पाक व्यापार पर पहले ही लग चुकी है रोकगौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से आने वाले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था. ऐसे में 'Made in Pakistan' का दावा सामने आने के बाद लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं.
हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि चादर असल में पाकिस्तान में बनी थी या फिर उस पर लगा स्टीकर किसी अन्य वजह से मौजूद था. लेकिन ये पहला ऐसा मामला नहीं है. इससे पहले पिछले महीने धुले जिले में दो व्यापारियों पर पाकिस्तान में बने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स रखने और बेचने का आरोप लगा था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान लगभग 61 हजार रुपये के प्रोडक्ट्स बरामद किए थे. इसके अलावा छत्रपति संभाजीनगर में भी कुछ व्यापारियों के खिलाफ पाकिस्तान में बने प्रोडक्ट्स बेचने के आरोप में कार्रवाई की गई थी.
फिलहाल पूरा मामला एक वायरल वीडियो और महिला के दावे पर आधारित है. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चादर की असली कहानी क्या है. लेकिन इस घटना से एक बार फिर लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं. महिला ने इसे लेकर कार्रवाई की मांग की है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें- रेंट, जिम, नैनी... बेंगलुरु कपल ने बताया 1 महीने का खर्च 1.66 लाख रुपये, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं