विज्ञापन

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने ऐसे खोज निकाला; VIDEO वायरल

हावड़ा में पुलिस से बचने के लिए कपड़े की दुकान में साड़ियों के नीचे तृणमूल नेता के छिपने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

साड़ियों के ढेर में छुपे टीएमसी नेता

TMC leader video viral: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और फिल्मी अंदाज की घटना सामने आई है.  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां 'कटमनी' के आरोप में घिरे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय नेता को पुलिस ने बेहद नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए नेता ने ऐसी जगह चुनी जिसे सोचकर पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी नेता ने पुलिस को चकमा देने के लिए इलाके की एक कपड़े के गोदाम में साड़ियों के बड़े से ढेर के नीचे जाकर छिप गए थे. हालांकि,वह पुलिस की नजरों से नहीं बच सका. पुलिस ने साड़ियों के बंडल हटाकर नेता को खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया.

 दुकान के भीतर साड़ियों के ढेर में छुपे हुए थे TMC नेता

सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी का यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि गिरफ्तार होने के डर से ब्रह्मानंद चक्रवर्ती इलाके के एक कपड़े की दुकान के भीतर साड़ियों के बड़े ढेर के नीचे  छिप गए.  हालांकि उनकी यह कोशिश सफल नहीं हुई. पुलिस को सूचना मिलने जब वह दुकान के अंदर पहुंची तो वहां नेता की तलाशी के लिए अभियान चलाया. ऐसे में उन्हें स्टोर रूम में रखे साड़ियों के ढेर को देखकर उसपर संदेह हुआ. इसी के साथ उन्होंने ढेर में रखी दो से तीन साड़ियों को ऊपर से हटाया  ब्रह्मानंद चक्रवर्ती उन्हीं साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे मिले.  पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने  ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर आवास योजना की राशि से कथित तौर पर कमीशन (कटमनी) वसूलने का आरोप लगाया था. इस संबंध में थाने में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज  कराई थी. जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी. इसके अलावा  ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा से जुड़े आरोप भी हैं. TMC नेता  का साड़ियों के ढेर के नीचे से बाहर निकालने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया. जो अब पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है.

रिपोर्टर: वैद्यनाथ झा

यह भी पढ़ें: पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात, उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज

यह भी पढ़ें: झारखंड में JMM राज्यसभा की कितने सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, भूपेश बघेल अचानक पहुंचे सीएम आवास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, West Bengal News, Viral Video, West Bengal Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com