Ludo Bhai Ka Birthday Celebration Video: आज के समय में पेट लवर्स अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी, केक और तोहफों के साथ-साथ छुट्टियां मनाने जैसे कई खास तरीके आजमाते हैं. हाल ही में एक ऐसे ही अनोखे और आवारा डॉग का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसका बर्थडे सेलिब्रेशन देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. मध्य प्रदेश के देवास से एक अनोखा और दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़कों ने एक स्ट्रीट डॉग "लूडो भाई" का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया. इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लूडो भाई को खुले जीप में बैठाकर घुमाया जा रहा है, जबकि उनके चाहने वालों ने उन्हें केक और पटाखों के साथ शानदार सेलिब्रेशन दिया.
होर्डिंग्स के साथ किया खास स्वागत (Ludo Bhai Grand Celebration)
लूडो भाई के जन्मदिन को खास बनाने के लिए युवाओं ने सड़क के किनारे बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगाए, जिन पर लिखा था, "हमारे प्रिय, वफादार, खूंखार लूडो भाई को जन्मदिन की लाख-लाख बधाइयां." इसके अलावा, लूडो को फूलों की माला पहनाई गई और उन पर फूल बरसाए गए. पूरा माहौल किसी सेलिब्रिटी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी जैसा लग रहा था. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है. स्ट्रीट डॉग्स के प्रति यह प्रेम और सम्मान देख इंटरनेट यूजर्स भी भावुक हो रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो (Ludo Bhai Birthday)
इस वीडियो को अंशु चौहान नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है, जिसे अब तक 1.82 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत सुंदर है, लेकिन ध्यान रहे कि सामान्य केक और मिठाइयां कुत्तों के लिए सही नहीं होतीं. कृपया सावधान रहें." दूसरे यूजर ने कहा, "अडॉप्ट करो, खरीदो मत- भारतीयों के लिए बहुत अच्छा संदेश." तीसरे यूजर ने लिखा, "इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया. मेरे पास शब्द नहीं हैं, इन लड़कों को दिल से सलाम." एक अन्य यूजर ने कहा, "आपने मेरा दिल खुश कर दिया, भाई. हमारे स्ट्रीट डॉग्स किसी से कम नहीं हैं, यह वीडियो ब्रीड-लवर्स के लिए करारा जवाब है."
ये भी पढ़ें:-उल्टी दिशा में बहती है भारत की ये इकलौती नदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं