Lucknow Scooter Stunt: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग अक्सर ऐसे खतरनाक स्टंट करने लगते हैं, जो उन्हें सुर्खियों में तो ला देते हैं, लेकिन गंभीर हादसे का कारण भी बन सकते हैं. लाइक्स और व्यूज पाने के इस दौर में कई लोग अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती स्कूटी पर दोनों हाथ-पैर मोड़कर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है. यह वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है.
लखनऊ में एक शख्स का इलेक्ट्रिक स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति भीड़भाड़ वाली सड़क पर चलती स्कूटी के ऊपर बैठा हुआ है और उसने अपने हाथ-पैर मोड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि उसने स्कूटी को क्रूज़ कंट्रोल पर लगा दिया था, जिससे स्कूटर खुद ही तय रफ्तार से चलती रही और वह स्टंट करता रहा. इस दौरान सड़क पर कई अन्य वाहन भी चल रहे थे, जिससे गंभीर हादसे का खतरा और बढ़ गया.
लखनऊ गोमती नगर में फन मॉल के सामने से यह व्यक्ति गुजर रहा है। दो पहिया वाहन पर पलथी मार के आराम से बैठा है । ऐसे लोगों का क्या इलाज हो सकता है ? देखे इनका क्या करना है? pic.twitter.com/DzrCNUlZQt
— Hindu Rashtra (Hindustan) 🚩🚩🕉️🇮🇳🚩🚩 (@rajeshkumarbjp6) May 18, 2026
वीडियो बना रहे व्यक्ति ने भी उस शख्स की कड़ी आलोचना की और कहा कि वह न सिर्फ अपनी जान, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहा है. उसने यह भी बताया कि स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद कई लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें:- रोबोट वाला रेस्टोरेंट, यहां 'रोबो दीदी' टेबल तक पहुंचाती है खाना, अनोखे अंदाज में होता है वेलकम
इसके साथ ही इस वीडियो पर यूजर भी जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने शख्स की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा कि अगर कुछ गलत होता है तो कार वाले के ऊपर हिट एंड रन का केस लगा देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं