Robot Wala Restaurant: गोरखपुर में पहली बार एक रोबोटिक रेस्टोरेंट शुरू हुआ है, जो नौका विहार के पास स्थित है. इस रेस्टोरेंट का नाम Savo Restaurant है, जहां अब रोबोट ग्राहकों को खाना सर्व करता है और अनोखे अंदाज में उनका स्वागत भी करता है. यह रोबोट मेहमानों का “Hello, how are you?” कहकर स्वागत करता है और उनके जन्मदिन या शादी की सालगिरह पर बधाई भी देता है. खाना सर्व करने के बाद यह रोबोट खुद ही अपनी जगह पर वापस चला जाता है. इस रोबोट का नाम 'रोबो दीदी' रखा गया है और इसे हैदराबाद से लाया गया है. एक वीडियो में दिखाया गया है कि यह पूरा रोबोटिक सिस्टम रेस्टोरेंट के अंदर कैसे काम करता है.
रोबोट वाला रेस्टोरेंट
रोबोट स्टाफ- इसका नाम "Robo Didi" है. यह रोबोट खाना परोसता है और मेहमानों का स्वागत करता है, जिसमें जन्मदिन और सालगिरह पर खास बधाई देना भी शामिल है.
सर्विस का तरीका- यह रोबोट अपने-आप ही टेबलों तक पहुंच जाता है, लेकिन एक स्टाफ सदस्य टैबलेट के ज़रिए इसे निर्देश देता है और ग्राहक आमतौर पर इसकी ट्रे से अपना खाना ले लेते हैं.
जगह- यह गोरखपुर के एक मशहूर इलाके, Nauka Vihar के पास मौजूद है.
मेन्यू- यह एक मल्टी-क्यूज़ीन, पूरी तरह से शाकाहारी रेस्टोरेंट है, जिसके मेन्यू में Benne Dosa, Water Chestnut और Veg Galawati Kabab जैसी चीजें शामिल हैं.
यह भी पढ़ें:- हाइड्रोजन बसें कैसे करेंगी काम? जानिए सीएनजी से कितनी अलग हैं और इसके फायदे
कैसे काम करता है ये रोबोटयह रोबोट पूरी तरह स्वचालित नहीं है. रेस्तरां का एक कर्मचारी टैबलेट के माध्यम से इसे कंट्रोल करता है. किचन के पास खड़े कर्मचारी रोबोट की दो मंजिला ट्रे में ग्राहकों का ऑर्डर रखते हैं. इसके बाद टैबलेट से संबंधित टेबल का निर्देश दिया जाता है और रोबोट भोजन लेकर वहां तक पहुंच जाता है. ग्राहक अपनी सीट पर बैठे-बैठे भोजन प्राप्त कर लेते हैं. हालांकि, ग्राहकों को ट्रे से खाना स्वयं उठाना पड़ता है.
इस रेस्टोरेंट को लगभग 2 महीने ही खुले हुए हैं. लोगों का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर इस रेस्टोरेंट के कई फोटो वीडियो वायरल हो रहे हैं. लोग इसे ढूंढ कर यहां खाना खाने आ रहे हैं. सबसे ज्यादा एक्साइटेड बच्चे हो रहे हैं. रोबोट उन्हें खाना सर्व करती है उनके चेहरे पर अलग ही चमक दिखती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं