विज्ञापन

UP पुलिस भर्ती परीक्षा: हमीरपुर में फुटपाथ पर छात्रों ने गुजारी रात, लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर भी रहा यही हाल

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर नगर निगम द्वारा बनाए गए कैंप में अभ्यर्थी ठहरे हैं, लेकिन जगह कम पड़ रही है. यही हाल अन्य शहरों के रेलवे स्टेशनों पर बनाए गए कैंपों का है.

UP पुलिस भर्ती परीक्षा: हमीरपुर में फुटपाथ पर छात्रों ने गुजारी रात, लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर भी रहा यही हाल
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कैंप में अभ्यर्थी.

UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है. शहरों में परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की भीड़ जुटना रविवार रात से ही शुरू हो गई. आलम यह था कि इन्हें अव्यवस्था के चलते खुले आसमान में इधर-उधर रात गुजारनी पड़ रही है. लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी नगर निगम द्वारा बनाए गए कैंप में अभ्यर्थी ठहरे हैं, लेकिन यहां जगह कम पड़ गई. यही हाल अन्य शहरों में रेलवे स्टेशनों पर बनाए गए कैंपों का हैं. इसलिए अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार भी रात में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं. चाहें वह पुटपाथ या पार्क या. इस छात्रों की मजबूरी का होटल वाले भी फायदा उठा रहे हैं, जिन्होंने कमरों के दाम बढ़ा लिए हैं.

यूपी में रविवार से ही बस, ट्रेनें भरी हुई चल रही हैं. उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों के लिए पहुंच रहे हैं और यह सिलसिला राज्य के सभी 75 जिलों में सोमवार के अलावा 9 और 10 जून को भी चलेगा, क्योंकि उस दिन भी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा है.

हमीरपुर में भी मिली अव्यवस्था

हमीरपुर जिले से भी भारी अव्यवस्था और छात्रों का संघर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के आयोजन के साथ ही हमीरपुर जिले से अव्यवस्था की गंभीर तस्वीरें सामने आई हैं. परीक्षा देने के लिए बाहर से आए सैकड़ों छात्रों को रात गुजारने के लिए जगह नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें हमीरपुर मुख्यालय के यमुना पथ, फुटपाथों और पार्कों में खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी.

छात्रों का आरोप है कि स्थानीय होटल संचालकों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए कमरों के मनचाहे दाम वसूले. होटलों के महंगे किराए और जगह की कमी के चलते बेरोजगार छात्रों के पास फुटपाथ पर सोने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था.

अभ्यर्थियों को किराये में 50 प्रतिशत की छूट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वालों को रोडवेज बसों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी है. इस दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रवेश पत्र जरूर दिखाना पड़ेगा.

राज्य में 1183 केंद्र, दो पाली में परीक्षा

परीक्षा के आयोजन के लिए अधिकारियों ने राज्य भर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा हर दिन दो पालियों (शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए परीक्षा की तय अवधि के अलावा अतिरिक्त पांच मिनट भी दिए जाएंगे. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 28,86,797 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

यहां जानें Live अपडेट्स: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, हर केंद्र पर हाई लेवल निगरानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police  Constable, Up Constable Exam, Lucknow Charbagh Railway Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com