विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2024

छोटी बच्ची ने गोविंदा के गाने नीचे फूलों की दुकान...पर किया जबरदस्त डांस, देखकर फिदा हुए लोग, बोले- हिरोइन नंबर वन

एक छोटी सी बच्ची का डांस वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो में एक 5-6 साल की बच्ची गोविंदा के गाने पर उनके ही अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही है.

छोटी बच्ची ने गोविंदा के गाने नीचे फूलों की दुकान...पर किया जबरदस्त डांस, देखकर फिदा हुए लोग, बोले- हिरोइन नंबर वन
गोविंदा के गाने पर बच्ची ने डांस से मचाया तहलका

बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब हर तरफ गोविंदा छाए हुए थे. उनकी एक्टिंग से लेकर गाने, डांस और एक्सप्रेशन्स के लोग दीवाने थे. अपने खास अंदाज और डांस से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने वाले गोविंदा के गानों पर आज भी उनके फैंस झूम उठते हैं. फैन फोलोइंग की बात करें तो मौजूदा समय में व्यस्क आबादी में ही गोविंदा को लेकर क्रेज बरकरार है. ऐसा शायद ही कभी देखने को मिलता है कि आजकल के बच्चे गोविंदा के गाने पर झूमते या डांस और अंदाज को कॉपी करते हुए नजर आएं. अगर 5-6 साल के बच्चे गोविंदा के खास अंदाज में उनके गानों पर डांस करता दिखे तो आश्चर्य चकित होना लाजिमी है. यही वजह है कि एक छोटी सी बच्ची का डांस वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो में एक 5-6 साल की बच्ची गोविंदा के गाने पर उनके ही अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही है.

गोविंदा के गाने पर बिंदास डांस

गोविंदा के गाने पर नाच रही छोटी बच्ची का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साल 2000 में आई गोविंदा की फिल्म जोरू का गुलाम के गाने 'नीचे फूलों की दुकान पर' एक छोटी बच्ची बिंदास अंदाज में नाचती हुई नजर आ रही है. लोगों को बच्ची के डांस मूव्स से लेकर एक्सप्रेशन्स तक सब कुछ बेहद पसंद आ रहा है. कथा शिंदे नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. यूजर्स बच्ची पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो ने अब तक करोड़ों में व्यूज बटोर लिया है.

देखें Video:
 

वायरल हुआ वीडियो

गोविंदा के गाने पर शानदार डांस कर रही छोटी बच्ची का डांस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है. लोगों को बच्ची का डांस और अंदाज दोनों काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. वीडियो पर व्यूज लाइक्स की खूब बरसात हो रही है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 16.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 5.4 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और इसे हजारों अन्य यूजर्स के साथ शेयर किया है. सोशल मीडिया पर इस डांस वीडियो को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस के बीच एक यूजर ने बच्ची के टैलेंट पर कमेंट करते हुए लिखा, "क्या आप मम्मी के पेट से डांस सीख कर आईं थी?" कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स बच्ची की तारीफ करते हुए उस पर प्यार लुटा रहे हैं.

ये Video भी देखें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Dance Video, Viral Dance Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com