विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2023

हिरण का शिकार करने के लिए तेंदुए ने पेड़ से लगाई छलांग, हिरण पर कूदा, दबोच ली गर्दन और फिर...

वीडियो में एक तेंदुए को एक हिरण का शिकार करते हुए दिखाया गया है. हिरण का शिकार करने के लिए तेंदुए ने जो चाल चली वो देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

हिरण का शिकार करने के लिए तेंदुए ने पेड़ से लगाई छलांग, हिरण पर कूदा, दबोच ली गर्दन और फिर...
हिरण का शिकार करने के लिए तेंदुए ने पेड़ से लगाई छलांग, हिरण पर कूदा, दबोच ली गर्दन

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के हमलों और उनकी लड़ाई के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं. बाघ, शेर, चीता, तेंदुआ, हाथी और कोबरा सांप जैसे खतरनाक जानवरों के वीडियो हर रोज़ देखने को मिलते हैं. जिन्हें देख लोग सहम जाते हैं या फिर उन्हें अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं होता. अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसे देख आपको भी यकीन नहीं होगा. इस वीडियो में एक तेंदुए को एक हिरण (Deer) का शिकार करते हुए दिखाया गया है. हिरण का शिकार करने के लिए तेंदुए (Leopard) ने जो चाल चली वो देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हिरण बड़े आराम से टहल रहा है, लेकिन अचानक पेड़ पर चढ़ा एक तेंदुआ पेड़ पर से छलांग लगाकर नीचे की ओर कूदता है. तेंदुआ सीधे हिरण के ऊपर ही कूदता है और हिरण की गर्दन को कसकर दबोच लेता है. बेचारा हिरण तेंदुए से खुद को बचाने की कोशिश में लगा रहता है. लेकिन तेंदुआ हिरण की गर्दन पकड़कर लटक जाता है. हिरण खुद को छुड़ाने में अपनी पूरी ताकत लगा देता है. लेकिन फिर भी तेंदुआ उसको मौत के घाट उतार देता है. 

देखें Video:

तेंदुए ने जिस तरह से हिरण को अपना शिकार बनाया वो देख तो किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bigcatsnamibia नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो पर अबतक 32 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-  बेचारे हिरण ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की फिर भी नहीं बच सका. दूसरे ने लिखा- इसे कहते हैं शिकार करना. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.

सत्यप्रेम की कथा फिल्म कैसी है और क्या है इस फिल्म की खामियां और खूबियां?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leopard Surprise Attack Deer, Leopard Jumped On Deer, Leopard Grabbed Deer Neck, Leopard Grabbed Deer Neck Tightly, Shocking Video, Shocking Video Of Animal Fight, Leopard Attack, Leopard Attack Video, Leopard Attack Deer, Leopard Attack On Deer, Leopard Attack On Deer Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com