विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2021

तेंदुआ करने जा रहा था बिल्ली का शिकार, तो बिल्ली ने दिखाई बहादुरी, सामने खड़े होकर किया कुछ ऐसा और फिर... - देखें Video

बिल्ली का पीछा करते हुए तेंदुआ कुएं में गिर गया (Leopard, Cat Fall Into Well During Chase). वीडियो में, हम शुरुआत में तेंदुए को बिल्ली पर अटैक करते हुए देखते हैं. फिर हम दोनों जानवरों को आपस में खेलते हुए भी देखते हैं.

तेंदुआ करने जा रहा था बिल्ली का शिकार, तो बिल्ली ने दिखाई बहादुरी, सामने खड़े होकर किया कुछ ऐसा  और फिर... - देखें Video
तेंदुआ करने जा रहा था बिल्ली का शिकार, तो बिल्ली ने दिखाई बहादुरी

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में एक बिल्ली को तेंदुए का सामना करते हुए दिखाया गया है, जब दोनों जानवर एक कुएं के अंदर फंस गए थे. ये वीडियो महाराष्ट्र के नासिक का है. उप वन संरक्षक (पश्चिम, नासिक संभाग) पंकज गर्ग के मुताबिक, बिल्ली का पीछा करते हुए तेंदुआ कुएं में गिर गया (Leopard, Cat Fall Into Well During Chase). वीडियो में, हम शुरुआत में तेंदुए को बिल्ली पर अटैक करते हुए देखते हैं. फिर हम दोनों जानवरों को आपस में खेलते हुए भी देखते हैं. बाद के एक ट्वीट में, हमें पता चलता है कि तेंदुए और बिल्ली (Leopard and Cat Video) दोनों को "वन विभाग द्वारा सुरक्षित बचा लिया गया और छोड़ दिया गया".

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोमवार को एक अधिकारी ने कहा, कि वन विभाग के कर्मियों द्वारा दो घंटे बाद सुरक्षित रूप से दोनों जानवरों को बचा लिया गया. उन्होंने कहा, कि घटना सिन्नर तालुका के कांकोरी गांव में हुई, जहां शनिवार देर रात बिल्ली का पीछा करते हुए तेंदुआ कुएं में गिर गया था.

देखें Video:

अधिकारी ने बताया, कि रविवार देर शाम वन विभाग ने क्रेन की मदद से दोनों जानवरों को 25 से 30 फीट गहरे कुएं से सुरक्षित निकाल लिया. उन्होंने कहा कि तेंदुआ, जिसने आमने-सामने होने के बावजूद बिल्ली को नुकसान नहीं पहुंचाया, बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया.

जानवरों को बचाए जाने की रिपोर्ट प्रकाशित होने तक, अधिकांश यूजर जानना चाहते थे कि बिल्ली का क्या हुआ. वीडियो ने बहुत कम दिखाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leopard And Cat Fight, Nashik, Leopard And Cat Falling Down A Well
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com