विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2025

नासिक में पानी से भरे गड्ढे में मिले तीन बच्चों के शव, बिल्डर-ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

आशंका है कि ये बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे थे और गड्ढे में कीचड़ होने के कारण बच्चों की इसमें फंसकर जान चली गई.  क्षेत्र के निवासियों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया, उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

नासिक में पानी से भरे गड्ढे में मिले तीन बच्चों के शव, बिल्डर-ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र के नासिक से लापता तीन स्कूली बच्चों के शव निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में मिले हैं. बिल्डर और ठेकेदार के खिलाफ अब केस दर्ज किया गया है. इन तीनों बच्चों की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर जान गई. ये गड्ढा एक निजी निर्माण कंपनी ने खोदा था और उसे खुला और असुरक्षित छोड़ दिया था. घटना नासिक के पंचवटी इलाके की. इस संबंध में अडगांव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

जिन बच्चों के शव गड्ढे में मिले हैं, उनकी पहचान, साई गोरख गराड (14), साई हिलाल जाधव (14) और साई केदारनाथ उगले (13) के रूप में हुई है, जो रविवार सुबह 11 बजे से लापता थे. रविवार को पंचवटी इलाके के बीड़ी कामगार इलाके से तीन स्कूली बच्चे लापता हो गए थे. सोमवार की सुबह इलाके में एक निजी निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे के पास तीनों बच्चों के कपड़े और जूते मिले, जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने उनके शव निकाले.

आशंका है कि ये बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे थे और गड्ढे में कीचड़ होने के कारण बच्चों की इसमें फंसकर जान चली गई.  क्षेत्र के निवासियों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया, उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने गड्ढे को खुला छोड़ रखा था और कोई गार्ड भी जगह पर नहीं था. पुलिस ने इसमें बिल्डर और एक ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nashik News, Body Of Missing Child, Body Found In A Pit, Body Of 3 Children, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com