विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

लेह जाना सस्ता, गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा जाना महंगा! टैक्सी की कीमतों ने सबको कर दिया हैरान

दिल्ली से लेह की फ्लाइट सस्ती और गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा की टैक्सी महंगी, सोशल मीडिया पर वायरल इस तुलना ने सभी को हैरान कर दिया है. जानिए क्यों लोग इस अनोखी कीमत अंतर पर चर्चा कर रहे हैं...

लेह जाना सस्ता, गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा जाना महंगा! टैक्सी की कीमतों ने सबको कर दिया हैरान
दिल्ली से लेह की फ्लाइट एनसीआर पार करने से भी सस्ती!

Gurugram to Greater Noida cab cost: सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दिल्ली के भीतर और बाहर की यात्रा लागत की तुलना ने लोगों को हैरान कर दिया है. पोस्ट के अनुसार, दिल्ली से लेह तक हवाई यात्रा करना गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक टैक्सी से सफर करने से सस्ता पड़ रहा है.

फ्लाइट सस्ती, टैक्सी महंगी 

पोस्ट में बताया गया कि दिल्ली से लेह की फ्लाइट का किराया सिर्फ 1540 रुपये है, जबकि एनसीआर के भीतर गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक टैक्सी का किराया 1952 रुपये पहुंच गया है. यह तुलना दिखाती है कि सैकड़ों किलोमीटर दूर पहाड़ों तक जाना, एनसीआर पार करने से सस्ता हो चुका है.

‘पहाड़ उड़कर जाना आसान, एनसीआर पार करना मुश्किल' 

पोस्ट में लिखा गया कैप्शन- “सोचिए… पहाड़ों तक फ्लाइट से जाना एनसीआर पार करने से सस्ता है.” लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोगों ने इसे मज़ेदार बताया, तो कई ने इसे एनसीआर में बढ़ते टैक्सी किराए की हकीकत से जोड़कर देखा. इस तुलना पर सोशल मीडिया यूजर्स ने बड़े पैमाने पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा- “सही बात है, सुबह सात बजे भी टैक्सी बुक करने पर 1500 से 1800 रुपये लग जाते हैं.” दूसरे ने पूछा- “वापसी में लेह से दिल्ली का किराया कितना है?” एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया- “एनसीआर में सफर करना है तो मेट्रो ही बेहतर है.”

यह भी पढ़ें: शादी में जूता छुपाई की रस्म के दौरान शख्स ने लगा दी जूते की बोली, ऐसे की नीलामी, देखकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

17 साल बाद AI के कमाल से घर वापस लौटी पाकिस्तानी मुन्नी, फैमिली ने छोड़ दी थी उम्मीद

कैब ड्राइवर की महिला के साथ खौफनाक हरकत, बोला- यह मेरा इलाका है, आप वापस नहीं जा सकतीं... और फिर जो किया...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Leh Flight Cheap, NCR Taxi Fare Comparison, Gurugram To Greater Noida Cab Cost
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com