विज्ञापन

'शॉक मत होना!' दुबई में 30 हजार रुपये महीना किराया, फिर भी रहने को मिली माचिस जैसी जगह

दुबई को हम सब अक्सर बड़ी गाड़ियों और आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जानते हैं, लेकिन वहां स्ट्रगल कर रहे प्रवासियों की जिंदगी कैसी होती है, इसकी एक झलक एक भारतीय महिला ने अपने वीडियो में दिखाई है.

'शॉक मत होना!' दुबई में 30 हजार रुपये महीना किराया, फिर भी रहने को मिली माचिस जैसी जगह
दुबई में 30 हजार रुपये में मिलता है इतना सा कमरा, भारतीय महिला ने दिखाया चकाचौंध के पीछे का सच

दुबई का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में ऊंची बिल्डिंगस और लग्जरी लाइफ की तस्वीर बनने लगती है, लेकिन विदेश जाकर पैसा कमाने का सपना देखने वाले हर शख्स को ऐसी सहूलियत नहीं मिलती. हाल ही में एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो बता रही हैं कि महीने का 30 हजार रुपये किराया देने के बाद भी जो कमरा मिला, उसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में महिला दुबई के अपने बेहद छोटे से कमरे की सैर कराती दिख रही हैं. वो संकरे रास्ते से होकर एक डुप्लेक्स स्टाइल के छोटे कमरे में जाती हैं. वहां ऊपर सोने के लिए बेड लगा है और नीचे सामान रखने की जरा सी जगह है.

ये भी पढ़ें:-घर से काम करने की खुशी पड़ी भारी, 2 हफ्ते के वर्क फ्रॉम होम से ही हिल गया दिमाग! महिला ने शेयर किया एक्सपीरियंस

दुबई की चकाचौंध के पीछे छिपा डिब्बे जैसा घर

वीडियो में महिला बताती हैं कि, 'इस छोटे से कमरे का किराया करीब 1200 से 1300 दिरहम है. भारतीय रुपयों में हिसाब लगाएं तो ये रकम लगभग 30,000 से 33,000 रुपये बैठती है. अगर दो लोग इसे शेयर करते हैं तो किराया 36,000 से 39,000 रुपये तक पहुंच जाता है. कमरे में एक एसी तो लगा है, लेकिन सामान और सूटकेस रखने के लिए जगह ढूंढनी पड़ती है. इतनी भारी रकम चुकाने के बाद भी इतनी तंग जगह में रहना वाकई चुनौती भरा है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ये वीडियो सामने आते ही लोगों के रिएक्शन की जैसे बाढ़ ही आ गई. कई लोगों ने लिखा कि, 'इतने छोटे कमरे में रहने से तो दम घुटने लगेगा.' वहीं दुबई में रह चुके लोगों ने कहा कि, 'हर किसी की शुरुआत बेडस्पेस या पार्टिशन वाले कमरे से ही होती है. विदेश में शुरुआती दिनों का संघर्ष ऐसा ही होता है. भले ही वहां मौके बहुत हैं, लेकिन रूम रेंट और रोज के खर्चे आम आदमी की जेब खाली कर ही देते हैं.'

ये भी पढ़ें:-एक ही दिन में करीब 1 लाख रुपये की कमाई! भारतीय महिला ने बताया अमेरिका में मेहंदी आर्टिस्ट कितना कमा लेते हैं?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dubai Room Rent, Viral Video, Indian Woman, House Tour Video, Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com