विज्ञापन

Google ने नौकरी से निकाला तो छलका दर्द, कहा- खूब काम किया, छुट्टियां नहीं ली, फिर भी मिली छंटनी की मार

दफ्तर के लिए अपनी खुशियां और छुट्टियां कुर्बान करने वाले 'कॉर्पोरेट लोगों' के लिए जेसन झांग की ये कहानी एक कड़वा डोज है. गूगल को अपनी वफादारी सौंपने के बाद जब बदले में उन्हें 'छंटनी' का तोहफा मिला, तो उनका दर्द सोशल मीडिया पर एक ऐसी चेतावनी बनकर फूटा.

Google ने नौकरी से निकाला तो छलका दर्द, कहा- खूब काम किया, छुट्टियां नहीं ली, फिर भी मिली छंटनी की मार
सावधान! दफ्तर के चक्कर में सेहत मत गंवाना...पूर्व गूगल कर्मचारी की ये दास्तां सुनकर सन्न रह जाएंगे

Google Employee Laid Off: क्या आप भी दफ्तर में 'ओवरटाइम' करके ये सोच रहे हैं कि आपकी कुर्सी सलामत है? गूगल के पूर्व कर्मचारी जेसन झांग की ये कहानी आपकी आंखें खोल देगी. सालों तक छुट्टियां टालीं, दिन-रात एक किया, पर जब निकालने की बारी आई तो कंपनी ने एक पल भी नहीं सोचा. अब उनकी ये 'वॉर्निंग' सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

जब गूगल ने दिखाया बाहर का रास्ता (Google employee fired)

नौकरीपेशा लोगों के बीच इन दिनों जेसन झांग का नाम छाया हुआ है. जेसन ने गूगल जैसी दिग्गज कंपनी को अपने जीवन के कीमती साल दिए. उन्होंने सोचा था कि अगर वो छुट्टियों पर नहीं जाएंगे, ज्यादा काम करेंगे और जी-तोड़ मेहनत करेंगे, तो शायद छंटनी की तलवार उन पर नहीं गिरेगी, लेकिन अफसोस...जब कंपनी ने 'पिंक स्लिप' थमाई, तो उनकी सारी मेहनत और वफादारी धरी की धरी रह गई. उन्होंने साफ कहा कि दफ्तर के लिए अपनी पर्सनल लाइफ कुर्बान करना अंत में बिल्कुल भी काम नहीं आया.

कल नौकरी चली जाए तो आप क्या करेंगे? (The Harsh Reality of Corporate Life)

जेसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सबको झकझोर दिया है. उन्होंने लिखा कि कंपनियां कभी भी, किसी को भी निकाल सकती हैं और ये अब 'न्यू नॉर्मल' बन चुका है. अब वो खुद का कुछ ऐसा खड़ा करना चाहते हैं, जिसे उनसे कोई छीन न सके. उनका एक सवाल इंटरनेट पर वायरल हो गया है 'अगर आपको पता चले कि कल आपकी नौकरी जाने वाली है, तो आज आप क्या अलग करेंगे?' उनके इस पोस्ट ने उन लाखों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, जो वर्क-लाइफ बैलेंस को भूलकर बस चूहा-दौड़ में लगे हैं.

ये भी पढ़ें:-थाली में पहला निवाला और बज गया सायरन! इंडियन महिला ने बताए इजरायल के रूह कंपा देने वाले हालात

सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा (Layoffs and Building Your Own Identity)

जेसन के इस वीडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में दुख भरी कहानियों का सैलाब आ गया है. कोई कह रहा है कि 'हम दूसरों के लिए खून-पसीना एक करते हैं, पर खुद के लिए कभी नहीं जीते,' तो किसी ने सलाह दी कि 'हमेशा ऐसे जियो जैसे कल नौकरी न हो, तभी आप अपनी सेहत और जिंदगी को तवज्जो देंगे.' ये वीडियो उन टैलेंटेड लोगों के लिए एक आईना है, जो बर्नआउट और तनाव के बावजूद दफ्तर को ही अपनी पूरी दुनिया मान बैठे हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com