विज्ञापन

4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला, बोलीं- '2 मिनट में ही सो जाता है'

सारा जेन हो नेटफ्लिक्स पर 'माइंड योर मैनर्स' नाम के शो को होस्ट करती हैं. इसके साथ ही वे महिलाओं के लिए इंटीमेट केयर सॉल्यूशंस वाली कंपनी एंटेवोर्टा की को-फाउंडर भी हैं.

4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला, बोलीं- '2 मिनट में ही सो जाता है'
40 की उम्र में सरोगेसी से मां बनीं नेटफ्लिक्स शो होस्ट अपने बेबी को रोजाना हनुमान चालीसा सुनाती हैं.
Instagram@sarajaneho

Viral Video: कैलिफोर्निया के सबसे बड़े शहर लॉस एंजिल्स में रहने वाली चीनी बिजनेसवुमन सारा जेन हो अपने 4 महीने के बच्चे को रोजाना सुबह लूप में हनुमान चालीसा सुनाती हैं. उनका कहना है कि जब बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है या रोने लगता है, तो हनुमान चालीसा बजाने से वह 5 सेकंड में शांत हो जाता है और 2 मिनट में सो जाता है.

'रो-रोककर चुप होने देने में यकीन नहीं'

सारा बताती हैं, 'शुरुआती 9 महीनों तक बच्चे को यह एहसास नहीं होता कि वह एक अलग इंसान है, इसलिए जब भी वह रोता है, मैं उसे तुरंत उठा लेती हूं. मैं उसे रो-रोकर चुप होने देने में यकीन नहीं रखती. कुछ देर कोशिश करने के बाद जब बच्चा शांत नहीं होता है तो मैं तुरंत हनुमान चालीसा प्ले कर देती हूं, जिससे वो शांत हो जाता है.'

हनुमान चालीसा के बारे में किसने बताया?

19 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे जे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सारा ने बताया कि उन्हें हनुमान चालीसा के बारे में एक इंडियन दोस्त ने बताया था, जिनसे उनकी मुलाकात बर्निंग मैन में हुई थी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बताते चलें कि बर्निंग मैन अमेरिका के नेवाडा स्थित ब्लैक रॉक रेगिस्तान में हर साल आयोजित होने वाला सांस्कृतिक उत्सव है, जो करीब 7 दिन तक चलता है.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

40 की उम्र में सरोगेसी से मां बनी हैं सारा

अपनी पोस्ट में सारा बताती हैं वे 40 साल की उम्र में सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं. वे बताती हैं कि बच्चा अभी सरोगेट मदर का ही दूध पीता है, इसीलिए वे उनको मूंगफली और सोया मिल्क भेज रही हैं ताकि बच्चे को इनकी आदत जल्दी हो जाए और उसे एलर्जी न हो. सारा बताती हैं कि वे अपनी समझ से ऐसा कर रही हैं, हालांकि साइंटिफिकली यह कितना सही है, इसका अंदाजा उन्हें नहीं है.'

एलर्जी से बचाने के लिए ये सब कर रहीं सारा

बेबी जे को किसी की तरह से की तरह की एलर्जी से बचाने के लिए सारा अभी से उसे दोस्तों और पड़ोसियों के कुत्तों के संपर्क में ले जाती हैं. साथ ही साथ रोजाना उसे बगीचे में ग्राउंडिंग भी करवाती हैं. वे कहती हैं कि बच्चे के पैरों में 2 लाख से ज्यादा नर्व एंडिंग्स होते हैं, और ऐसे करने से उसके न्यूरोलॉजिकल और शारीरिक विकास में मदद मिलती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों और फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स मेंज जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं:-

एक यूजर ने लिखा, 'हनुमान चालीसा सिर्फ एक इंडियन सॉन्ग नहीं है. यह गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित एक पवित्र भक्ति-ग्रंथ है, जिसे हिंदू बहुत सम्मान देते हैं. इसे भगवान हनुमान के प्रति भक्ति और प्रार्थना के रूप में पढ़ा और गाया जाता है. कृपया एक सांस्कृतिक गीत और उस पवित्र ग्रंथ के बीच के अंतर को समझें, जिसका करोड़ों हिंदुओं के लिए गहरा आध्यात्मिक महत्व है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'हनुमान चालीसा मेरा रोज का मंत्र है. जिन लोगों की कुंडली में केतु आठवें घर में होता है, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है. एक तरह की प्राकृतिक दवा है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'बेबी जे सच में बहुत किस्मत वाला है कि उसे आप जैसी मां मिली हैं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'सुंदरकांड नाम की एक बहुत सुंदर किताब है जिसमें हनुमान जी की महिमा का वर्णन है. मेरी मां गर्भावस्था के दौरान इसे पढ़ा करती थीं. इससे बच्चे में भक्ति और साहस की अद्भुत भावना जागृत होती है. यह उस दिव्य सत्ता का निस्वार्थ प्रेम है जिसे सूर्य का ज्ञान प्राप्त है.'

यह भी पढ़ें:- GPT 6 Astra ने IRCTC विंडो खुलते ही सेकंड्स में बुक कर दिया तत्काल टिकट, फाउंडर ने समझाया पूरा प्रोसेस

यह भी पढ़ें:- इंग्लैंड के शख्स ने शार्क टैंक में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, पानी के अंदर पहनाई रिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Chalisa, Viral Video, Chinese Woman, Parenting, Surrogacy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com