Viral Video: टेक्नोलॉजी की वजह से दुनियाभर में कई क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं. इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के चलते चंद मिनटों में लोगों के घरों तक खाना पहुंच जाता है. कुछ पल ही में घर बैठे लोग सामान मंगा रहे हैं. जब टेक्नोलॉजी और मासूमियत एक साथ आ जाएं तो दिल जीतने वाला कंटेंट बन ही जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें एक लड़की अपनी नानी को Blinkit से ग्रॉसरी ऑर्डर करना सिखा रही है.
हर स्टेप को कॉपी में नोट किया
नानी भी अलग अंदाज में स्टूडेंट की तरह एक-एक स्टेप कॉपी में नोट कर रही हैं. पहले स्टेप में दादी ने नोट किया, "ओपेन एप." आगे हर स्टेप को सीखने के बाद अंत में नानी ने "Arriving in 15 minutes" भी अपने कॉपी में नोट कर लिया है. नानी का ब्लिंकिट से खरीदारी का ट्यूशन लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. लोग भी नानी के ब्लिंकिट ट्यूशन के वीडियो पर जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर सान्या हुसैन ने शेयर किया है, जिसमें वह अपनी नानी को ब्लिंकिट से सामान ऑर्डर करना सिखा रही हैं. वीडियो के ऊपर टेक्स्ट लिखा है, "Blinkit Tuition for Nani." इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सान्या सबसे पहले नानी को ऐप खोलने और सामान सर्च करने का तरीका समझाती हैं.
सर्च करने से लेकर पेमेंट करने तक सिखाया
इसके बाद जब नानी कहती हैं कि उन्हें शैंपू चाहिए तो सान्या ने बताया कि उसे सर्च बार में टाइप किया जा सकता है और बोलकर भी खोजा जा सकता है. इस तरह से धीरे-धीरे नानी अपनी शॉपिंग लिस्ट तैयार करने लगती हैं. हर्शीज़ चॉकलेट सिरप, आधा किलो अमूल बटर और एक एयर फ्रायर भी कार्ट में जोड़ देती हैं. इसके बाद सान्या अपनी नानी को पेमेंट करना और फिर ऑर्डर प्लेस करने के स्टेप तक बताती हैं.
यूजर ने लिखा- स्टूडेंट ऑफ द ईयर
वीडियो में सबसे मजेदार पल आखिरी में उस वक्त आता है, जब ब्लिंकिट से ऑर्डर किया हुआ एयर फ्रायर कुछ ही देर में उनके घर पर आ जाता है और नानी उत्साहित होकर कहती हैं, “आ गया! एयर फ्रायर आ गया। टेक्नोलॉजी!" नानी के ब्लिंकिट ट्यूशन वाले वीडियो पर भी लोगों ने जबरदस्त कमेंट किए गए हैं.
एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "नानी बच्चों से ज्यादा पढ़ी लिखी हैं." दूसरे यूजर ने लिखा, "लग रहा नानी टॉपर थीं, क्योंकि वह एक-एक चीज नोट कर रही हैं." सबसे मजेदार कमेंट करते हुए एक यूजर ने नानी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर तक कह दिया.
यह भी पढे़ं- इंग्लैंड के शख्स ने शार्क टैंक में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, पानी के अंदर पहनाई रिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं