विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2022

किंग कोबरा और नेवले के बीच हुई जबरदस्त Fight, दोनों के बीच खूब हुई पटका पटकी, देखें कौन जीता !

एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें सांप और नेवले के बीच खतरनाक लड़ाई (Snake and Mongoose Fight) दिखाई गई है. ये वीडियो एक खतरनाक किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का है.

किंग कोबरा और नेवले के बीच हुई जबरदस्त Fight, दोनों के बीच खूब हुई पटका पटकी, देखें कौन जीता !
किंग कोबरा और नेवले के बीच हुई जबरदस्त Fight

सांप और नेवले के बीच की दुश्मनी को तो सभी जानते हैं, तो एक दूसरे की जान लेने को हमेशा तैयार होते हैं. सोशल मीडिया पर भी सांप और नेवले की लड़ाई के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें सांप और नेवले के बीच खतरनाक लड़ाई (Snake and Mongoose Fight) दिखाई गई है. ये वीडियो एक खतरनाक किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का (King Cobra and Mongoose Fight) है. दोनों के बीच ऐसी जबरदस्त फाइट होती है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. लड़ाई के अंत में क्या हुआ ये देखने के लिए आपको ये पूरा वीडियो देखना होगा.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा ने नेवले पर अटैक कर दिया तो नेवला भला क्यों पीछे रहे. वो भी झट से उछलकर किंग कोबरा पर वार करता है. उसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त फाइट होती है. दोनों एक दूसरे पर बार-बार वार करते हैं. कोबरा फुफकारते हुए नेवले को डराने की कोशिश करता है. कुछ देर बाद नेवला भी गुस्से से आग बबूला हो जाता है और कोबरा पर अटैक करता है. अचानक डर के मारे किंग कोबरा की हालत खराब हो जाती है और वो बीच में ही लड़ाई छोड़कर भाग खड़ा होता है.

देखें Video:

ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. कुछ को डर लगा तो कुछ को इस लड़ाई को देखकर मजा आया. इस वीडियो को बहुत बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं कई यूजर्स (Social Media Users) ने वीडियो को लाइक भी किया है.

किंग कोबरा की ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी कभी, फन लहराते हुए एक-दूसरे को खूब पटका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
King Cobra And Mongoose Fight Video, King Cobra Fight Video, King Cobra Fight With Mongoose
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com