सोशल मीडिया पर आजकल बच्चों से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग काफी देख और पसंद कर रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा अपने पेरेंट्स से परेशान होकर अपना गुस्सा उतारता नजर आ रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चा अपने पेरेंट्स की क्लास लगाते नजर आ रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट्स किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चा गन्ने का जूस पीता नजर आ रहा है. इस बीच वीडियो में बच्चे के पिता कहते हैं 'हेलो मोलिक'. यह सुनते है बच्चा भड़क जाता है और लगातार बोलने लग जाता है. वीडियो में पिता से गुस्सा बच्चा कहता है, 'यार ये क्या है आपका? मतलब मैं कुछ खाता हूं, पीता हूं, हर जगह आप कैमरा लेकर घुस जाते हो! मतलब मैं कल पॉटी जा रहा था, तब भी कैमरा लेकर घुस गए. हर चींज में. मतलब कुछ करने ही नहीं देते और ये मेरे साथ ही नहीं. हर बच्चे के साथ होता है. हर बच्चे के मां-बाप चाहते हैं कि वो इंफ्लूएंसर बने. पूरी जिंदगी इस कैमरे में ही घूम रही है. दिन भर, वीडियो, वीडियो, वीडियो!"
मुंबई में बीच सड़क पर पुलिस वाले ने दिखाया अपना हुनर, Video देख खो जाएंगे आप
बच्चे की बात सुनकर उसके पिता एक मिनट के लिए चुप हो जाते हैं. इसके बाद वे बच्चे से पूछते हैं, 'बेटा गन्ने का जूस पी रहे हो या कुछ और.' इस पर बच्चा कहता है कि गन्ने का रस पी रहा हूं. प्लीज वीडियो ना बनाएं.'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @molikjainhere नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को 1,62,222 लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो को यूजर्स खूब देख और शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही बहुत प्यारे और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर मौलिक जैन के करीब 16 हजार फॉलोअर्स हैं और अभी तक उन्होंने इंस्टाग्राम पर 100 पोस्ट अपलोड की हैं.
देखें वीडियो- मुंबई में पति रणबीर के संग दिखी आलिया भट्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं