विज्ञापन

मुंबई लोकल में ट्रांस वुमन बनीं देसी एयरहोस्टेस, मजेदार अनाउंसमेंट सुन यात्रियों की छूटी हंसी, बोले- मजा आ गया

Trans Woman Mumbai Local Video: मुंबई लोकल में ट्रांस वुमन देवी वाघेला की देसी फ्लाइट स्टाइल अनाउंसमेंट ने यात्रियों का दिन बना दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मुंबई लोकल में ट्रांस वुमन बनीं देसी एयरहोस्टेस, मजेदार अनाउंसमेंट सुन यात्रियों की छूटी हंसी, बोले- मजा आ गया
मुंबई लोकल में ट्रांस वुमन की अनाउंसमेंट
Social Media

Trans Woman Mumbai Local Video: मुंबई की भागती दौड़ती जिंदगी में लोकल ट्रेन सिर्फ सफर का जरिया नहीं बल्कि रोज की कहानी है. भीड़, धक्का मुक्की और टाइम की टेंशन के बीच अगर कोई मुस्कुराने की वजह दे दे तो समझिए दिन बन गया. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें एक ट्रांस वुमन ने लोकल ट्रेन को मिनटों में एंटरटेनमेंट जोन बना दिया. उनका अंदाज इतना अलग और मजेदार है कि यात्री भी हैरान रह गए और सोशल मीडिया यूजर्स तो बार बार वीडियो चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- बच्चा ट्रेन में छूटा तो जान की बाजी लगा दौड़ी मां, चलती ट्रेन से लड़ी, आंखें नम कर देगा ये वीडियो

ट्रेन में शुरू हुआ 'हवाई सफर' वाला सीन

वीडियो में महिला डिब्बे का नजारा है और बीच में खड़ी ट्रांस वुमन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अनाउंसमेंट शुरू करती हैं. स्टाइल ऐसा जैसे फ्लाइट टेकऑफ करने वाली हो, लेकिन सेटिंग पूरी देसी लोकल ट्रेन की. वो मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'हेलो वेलकम टू द ट्रेन. प्लीज अपनी सीट बेल्ट खोल लीजिए क्योंकि हमारी ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचने वाली है'. फिर पंचलाइन आती है और सब हंस पड़ते हैं. वो कहती हैं, 'टिकट पर जो पैसे खर्च किए वो अब गए, इसलिए आराम से उतर जाइए'. आखिर में एक प्यारा सा थैंक यू भी सुनाई देता है.

मुस्कान का फुल ऑन रिएक्शन

जैसे ही अनाउंसमेंट खत्म होती है, डिब्बे में बैठे लोग हंसने लगते हैं. कई यात्री तालियां बजाते हैं और कुछ लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं. रोज का नॉर्मल सफर अचानक फुल ऑन कॉमेडी शो में बदल जाता है. यही नेचुरल फन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.

इंस्टाग्राम यूजर्स बोले, दिल जीत लिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने मुस्कान की सुनामी ला दी. इंस्टाग्राम यूजर्स कमेंट्स में जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इन्हें सेंट्रल लाइन की ट्रेनों में अक्सर देखा जा सकता है और ये दिल की बेहद अच्छी इंसान हैं. दूसरे यूजर ने लिखा कि आप सच में बहुत स्वीट हैं, आपने इतने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. तीसरे यूजर का कमेंट भी वायरल हो रहा है जिसमें उसने लिखा कि दीदी पता नहीं क्यों, लेकिन ये वीडियो देखते ही दिल से मुस्कान आ जाती है.

कौन हैं देवी वाघेला, जो बन गईं इंटरनेट स्टार

इस वायरल वीडियो में नजर आने वाली ट्रांस वुमन देवी वाघेला हैं. वो एक पॉपुलर वीडियो क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब ढाई लाख फॉलोअर्स हैं. उनका कंटेंट लोगों को एंटरटेन करने के लिए जाना जाता है. उनके प्रोफाइल पर एक और वीडियो है जिसे दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसमें वो बच्चों की कविता जॉनी जॉनी यस पापा सुनाती दिखती हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com