सोशल मीडिया पर अक्सर रोड एक्सीडेंट और यातायात नियमों की अनदेखी से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियोज में लोगों की लापरवाही उनके साथ-साथ दूसरों पर भी भारी पड़ती दिखाई देती है, तो वहीं कुछ नियमों को तोड़ते अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार महिला के सामने अचानक यात्रियों से चकाचक भरी बस आ जाती है. इस दौरान कुछ समय के लिए दोनों में से कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं होता. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सबसे पहले एक स्कूटी सवार महिला सड़क पर जाती नजर आ रही होती है, तभी उसके सामने अचानक एक तेज रफ्तार बस आकर रूक जाती है. इस दौरान दोनों एक-दूसरे को देखते नजर आते हैं, जैसे दोनों को इंतजार है कि कौन पीछे हटेगा. इस बीच महिला अपनी जगह से टस से मस नहीं होती, जिसके बाद गलत साइड में घुसे बस वाले को आखिर में पीछे हटना पड़ता है.
मुंबई में बीच सड़क पर पुलिस वाले ने दिखाया अपना हुनर, Video देख खो जाएंगे आप
इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'memecentral.teb' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए.' एक यूजर ने लिखा, 'लेडी पुष्पा, मैं हटेगी नहीं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वो स्त्री है वो कुछ भी कर सकती है.'
देखें वीडियो- शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पर व्हाइट ड्रेस में चहकती नजर आईं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं