विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2011

अन्ना हजारे के समर्थन में उतरे खली

शिमला: डब्ल्यूडब्ल्यूएफके पहलवान द ग्रेट खली ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का समर्थन किया है। खली के प्रवक्ता ने बताया, खली ने अन्ना का समर्थन किया है। उन्होंने समाज से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए लोगों से समर्थन का आह्वान किया है। खली के प्रवक्ता का कहना है कि सरकार और अन्ना  के बीच जारी गतिरोध से खली चिंतित हैं। खली इस समय अमेरिका में हैं। खली की ओर से जारी बयान जारी कर में कहा गया है, मैं किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन अन्ना का आंदोलन राष्ट्र के हित में है। उन्होंने कहा कि व्यस्त क्रार्यक्रम होने के बावजूद वह टेलीविजन चैनलों के जरिए इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना हजारे, खली, भ्रष्टाचार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com