विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

रॉन्ग साइड में घुसी बस तो स्कूटी लेकर सामने खड़ी हो गई महिला, निकलने के लिए नहीं दी जगह तो... देखें VIDEO

केरल (Kerala) की महिला ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. रॉन्ग साइड पर चल रही बस के सामने वो अपनी स्कूटी लेकर खड़ी हो गईं. सोशल मीडिया पर महिला की खूब तारीफ हो रही है.

Also Read in
रॉन्ग साइड में घुसी बस तो स्कूटी लेकर सामने खड़ी हो गई महिला, निकलने के लिए नहीं दी जगह तो... देखें VIDEO
रॉन्ग साइड पर बस चला रहा था ड्राइवर, महिला सामने आई तो... देखें VIDEO

केरल (Kerala) की महिला ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. रॉन्ग साइड पर चल रही बस के सामने वो अपनी स्कूटी लेकर खड़ी हो गईं. सोशल मीडिया पर महिला की खूब तारीफ हो रही है. वो वहीं खड़ी रहीं और बस को आगे नहीं जाने दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने बस का रास्ता रोका हुआ है. वो तब तक वहां से नहीं गईं जब तक बस वापस नहीं लौट गई. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के इस यूनिवर्सिटी में साथ में नहीं घूम सकते थे लड़का-लड़की, मचा हंगामा तो हुआ ऐसा

बस वाले ने उनको कई बार हटने के लिए कहा. लेकिन महिला खड़ी रही और बस को रॉन्ग साइड पर नहीं जाने दिया, जिसके बाद ड्राइवर ने बस को सही रास्ते से ही जाना ठीक समझा. इसके लिए महिला की खूब तारीफ हो रही है. 

ये भी पढ़ें: सांपों की नई प्रजाति का नाम शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस के नाम पर रखा गया, जानिये वजह...

Gulf News के मुताबिक, ये वीडियो केरल का है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने पुष्टि की है कि महिला की गाड़ी की नंबर प्लेट केरल की है. ट्विटर पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने लिखा- 'अगर आप सही होते हैं तो आपका अंदाज ही अलग रहता है.'

ये भी पढ़ें: जब दलाई लामा ने खींची बाबा रामदेव की दाढ़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

साथ ही उन्होंने लिखा, 'गलत रास्ते से निकलने से रोकने के लिए महिला ने बस ड्राइवर का रास्ता रोक दिया. महिला को सलाम.'

इस वीडियो के अब तक 80 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. 6 हजार लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो गए हैं. 

ट्विटर पर लोग महिला की खूब तारीफ कर रहे हैं और उनको साहसी महिला बता रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala, Kerala Woman, Bus Driver, Wrong Lane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com