Kerala Peacock Rescue: केरल के पलक्कड़ में इंसानियत की एक दिलनशीं तस्वीर सामने आई है. करंट लगने से एक मोर अचानक जमीन पर गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि पास के ट्रांसफार्मर से Electric Shock लगने के बाद वह बेसुध हो गया था. मौके पर पहुंची केरल पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू (Kerala Fire and Rescue Services) की टीम ने हालात संभाल लिए. अधिकारियों आर सतहीश, आर राजेश और के शाजी ने बिना वक्त गंवाए पहले मोर की सांसें जांचीं...जब कोई हरकत नजर नहीं आई, तो टीम ने CPR देना शुरू किया. वहां मौजूद लोगों की सांसें थमी हुई थीं, लेकिन रेस्क्यू टीम ने हिम्मत नहीं हारी.
ये भी पढ़ें:-इस परिवार में 85 साल बाद घोड़ी चढ़ा दूल्हा, 3 पीढ़ी बाद गूंजी शहनाई...टूटी पुरानी बंदिश, 1940 के बाद निकली बारात
सांस लौटी तो छाया सुकून (Peacock electric shock)
लगातार कोशिशों के बाद अचानक मोर ने गहरी सांस ली और हल्की आवाज निकाली. यह लम्हा वहां मौजूद हर शख्स के लिए सुकून भरा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे केरल फायर एंड रेस्क्यू टीम के जवानों की मुस्तैदी ने एक बेजुबान जान बचा ली. मोर की हालत स्थिर होने के बाद उसे सुरक्षित रूप से वन्यजीव अधिकारियों को सौंप दिया गया, ताकि आगे Wildlife Care और इलाज सही तरीके से हो सके.
केरल फायर टीम की इंसानियत ने जीत लिया दिल (Peacock electric shock)
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर Kerala Peacock Rescue, Fire and Rescue CPR, Palakkad Viral News, Animal Rescue India जैसे कीवर्ड लोगों द्वारा सर्च किए जा रहे हैं. यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि यह दिखाता है कि इमरजेंसी सेवाएं सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, बल्कि हर जीव के लिए जिम्मेदार हैं. आज के दौर में जहां अक्सर नकारात्मक खबरें सुर्खियां बनती हैं, वहां यह घटना एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है.
ये भी पढ़ें:-भारत घूमने आई सोलो विदेशी ट्रैवलर ने बताई 5 चौंकाने वाली बातें, कहा- यहां जो देखा...वो कहीं और नहीं देखा
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं