प्यार में लोग अपने साथी के लिए क्या कुछ नहीं करते, लेकिन एक युवक की पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. युवक का दावा है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर करीब 3 लाख रुपये (£2500) का महंगा गेमिंग पीसी गिफ्ट किया. अगले ही दिन गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया. अब वह सोशल मीडिया पर लोगों से लीगल एडवाइज मांग रहा है कि क्या वह अपना गिफ्ट वापस ले सकता है.
युवक ने रेडिट (Reddit) पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह पिछले तीन साल से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशन में था. उसकी गर्लफ्रेंड लॉन्ग टाइम से एक महंगे गेमिंग पीसी की मांग कर रही थी. जन्मदिन पर उसने करीब 2,500 पाउंड यानी लगभग 3.1 लाख रुपये का गेमिंग कंप्यूटर गिफ्ट कर दिया. लेकिन हैरानी की बात यह है कि जन्मदिन के अगले ही दिन गर्लफ्रेंड ने उससे रिलेशन खत्म कर लिया.
दोस्त के जरिए पता चली पूरी सच्चाई
युवक के अनुसार, बाद में उसे गर्लफ्रेंड की एक दोस्त के जरिए पता चला कि वह कई महीनों से ब्रेकअप की प्लानिंग बना रही थी. उसने सिर्फ इसलिए रिलेशन नहीं तोड़ा क्योंकि उसे पता था कि जन्मदिन पर उसे महंगा गिफ्ट मिलने वाला है. युवक का दावा है कि उसे कुछ स्क्रीनशॉट भी मिले हैं, जिनमें उसकी गर्लफ्रेंड अपने दोस्तों से कह रही है कि वह जन्मदिन तक इंतजार कर रही है ताकि उसे गेमिंग पीसी मिल सके.
Ex girlfriend waited until day after her birthday to break up with me to ensure she got a gift. I've got no legal grounds for taking it back, have I?
by u/Mother-Lawfulness367 in LegalAdviceUK
क्या वापस मिल सकता है गिफ्ट?
ब्रेकअप के बाद युवक ने लीगल ऑप्शनल की तलाश शुरू कर दी. हालांकि, जानकारी जुटाने पर उसे पता चला कि यूके लॉ के अनुसार दिया गया गिफ्ट उस व्यक्ति की प्रॉपर्टी मान लिया जाता है जिसे वह दिया गया है. यही वजह है कि अब वह सोशल मीडिया पर लोगों से पूछ रहा है कि क्या इस मामले में कोई कानूनी रास्ता निकल सकता है.
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
सोशल मीडिया पर जैसे ही युवक की पोस्ट वायरल हुई तो हजारों लोगों ने उसे अपनी राय दी. कई यूजर्स ने युवक के प्रति समपेथी जताई और कहा कि उसे इसे जीवन का एक कठिन सबक मानकर आगे बढ़ना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों ने एडवाइस दी कि इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने से ज्यादा फायदा नहीं होगा, क्योंकि मुकदमे का खर्च ही गिफ्ट की कीमत से ज्यादा हो सकता है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि कोर्ट में मामला ले जाने से कम से कम सच्चाई सबके सामने आ सकती है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 'बड़े पार्सल की अलग फीस लगेगी', डिलीवरी बॉय ने रखी अजीब शर्त, महिला से बहस का वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में फ्लैट ढूंढना बुरे सपने जैसा, शख्स ने बताया संघर्ष
यह भी पढ़ें: 'वहां सेटल होने में मुझे एक साल लग गया', मुंबई की महिला ने दुबई जाने के बारे में बताई सच्चाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं