खास बातें
- विलियम ने अपने हनीमून की गुपचुप तैयारियां कर ली हैं। वह अपनी दुल्हन केट मिडिलटन को हनीमून के लिए किसी गुप्त स्थान पर ले जाएंगे।
लंदन: राजकुमार विलियम ने अपने हनीमून की गुपचुप तैयारियां कर ली हैं। वह अपनी दुल्हन केट मिडिलटन को हनीमून के लिए किसी गुप्त स्थान पर ले जाएंगे। अब तक केट को भी नहीं पता वह जगह कौन-सी है। वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक विलियम और केट का शाही विवाह 29 अप्रैल को सम्पन्न होगा। इसके अगले ही दिन वे हनीमून पर निकल जाएंगे। हनीमून के लिए रवाना होते समय ही केट जान सकेंगी कि उनका दूल्हा उन्हें कहां ले जा रहा है। समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक विलियम हनीमून की जगह को गुप्त ही रखना चाहते हैं, वह केट को अचम्भित कर देना चाहते हैं।