विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

Viral Video: सड़क पर भर गया था पानी, पुलिसकर्मी ने उठाया फावड़ा और किया ऐसा, लोग बोले- 'असली हीरो...'

कर्नाटक में एक पुलिसकर्मी ने रोड से पानी को साफ किया. इसके लिए उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. इस वीडियो को अक्षय नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर काफी पानी भरा हुआ है.

Also Read in
Viral Video: सड़क पर भर गया था पानी, पुलिसकर्मी ने उठाया फावड़ा और किया ऐसा, लोग बोले- 'असली हीरो...'
सड़क पर भर गया था पानी, पुलिसकर्मी ने उठाया फावड़ा और... देखें Video

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. कर्नाटक में एक पुलिसकर्मी ने रोड से पानी को साफ किया. इसके लिए उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. इस वीडियो को अक्षय नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर काफी पानी भरा हुआ है. जिससे ट्रैफिक जाम हो रहा है. पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचा और फावड़ा लेकर सड़क से पानी को नाले की तरफ निकाल दिया. कई लोग ट्विटर पर बेंगलुरु पुलिस को टैग कर इस पुलिसकर्मी को इनाम देने को कहा है. 

जिस देश में कभी नहीं गए महात्मा गांधी, भारत के बाद वहीं बने उनके सबसे ज्यादा Statue, जानिए वजह

ये वायरल हो रहा है वीडियो:

इस वीडियो के 40 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और कई लोग कमेंट में पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं. आईपीएस ऑफिसर डी. रूपा ने भी उनकी तारीफ की.

Smriti Irani के बेटे ने खुद को बताया हैंडसम तो बोलीं- 'इतना एक्साइटिड न हो...' पढ़ें दोनों की वायरल चैट

उन्होंने लिखा, ''ये पुलिसकर्मी का काम नहीं है. फिर भी उन्होंने किया. पुलिसकर्मी हर रंग में नजर आते हैं. अच्छे, बुरे और बदसूरत. जब वो अपने काम से बढ़कर करते हैं तो उनकी तारीफ करनी चाहिए. इसका मतलब ये नहीं कि वो जब अच्छा न करें तो उनसे सवाल करना बंद कर दें. दोनों जरूरी है.''

महिला पुलिस अफसर ने मुंडवाए बाल तो अनुष्का शर्मा हो गईं फैन, वजह जान आप भी करेंगे तारीफ

अन्य लोगों ने सड़क की सफाई के लिए पुलिस वाले को असली हीरो बताया.

कुछ लोगों ने यह भी निराशा व्यक्त की कि एक पुलिस वाले को वह काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो नागरिक निकायों द्वारा किया जाना चाहिए था. इसी के साथ उन्होंने ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिक को टैग किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Cop Cleans Waterlogged Road, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com