विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2020

लॉकडाउन में सुरंग बनाकर शराब की दुकान में घुसे चोर, उड़ा ले गए 13 लाख रुपये की शराब, पुलिस हैरान

साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. कोरोनावायरस से निपटने के लिए लगे 66 दिन के लॉकडाउन के खत्म होने से ठीक एक दिन पहले शहर में कुछ चोर सुरंग बना कर एक शराब की दुकान में घुस गए और वहां से शराब की चोरी कर ली

लॉकडाउन में सुरंग बनाकर शराब की दुकान में घुसे चोर, उड़ा ले गए 13 लाख रुपये की शराब, पुलिस हैरान
सुरंग बनाकर शराब की दुकान में घुसे चोर, 18 हजार डॉलर की शराब लेकर फरार.

साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. कोरोनावायरस से निपटने के लिए लगे 66 दिन के लॉकडाउन के खत्म होने से ठीक एक दिन पहले शहर में कुछ चोर सुरंग बना कर एक शराब की दुकान में घुस गए और वहां से शराब की चोरी कर ली. चोर वहां से 3,00,000 रैंड (करीब 18000 अमेरिकी डॉलर) की शराब लेकर फरार हो गए, जो दुकान के मालिक ने सोमवार सुबह दुकान खुलने के बाद बेचने के लिए रखी थी.

देश में मार्च से लगे कड़े लॉकडाउन के कारण शराब की बिक्री प्रतिबंधित है. दुकान के मालिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान हो गई है. वे 10 दिन पहले भी दुकान पर आए थे. उन तक पहुंचने के संबंध में कोई भी जानकारी देने के लिए 50,000 रैंड का इनाम रखा गया है.

देश में शराब की दुकानों पर बढ़ रही चोरियों की वारदातों की वजह से इन दुकान मालिकों ने सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं.

लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण लोगों को शराब नहीं मिल पा रही है, इसलिए इसे चोरी करके काला बाजार में 10 गुना दाम पर बेचा जा रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Johannesburg, Newtown Junction, Shoprite Liquorshop
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com