विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

पीएम के सामने खिलाड़ी को छेड़ता दिखा वर्ल्ड कप का हीरो, कान में उंगली कर किया परेशान, देखें VIDEO

वर्ल्ड कप 2019 का चैम्यपिन इंग्लैंड बन चुका है और उनका जश्न अभी तक खत्म नहीं हुआ है.न्यूजीलैंड को फाइनल में हराने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम इंग्लैंड की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मिलने पहुंची और उनके साथ ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक कराई.

पीएम के सामने खिलाड़ी को छेड़ता दिखा वर्ल्ड कप का हीरो, कान में उंगली कर किया परेशान, देखें VIDEO
पीएम के सामने खिलाड़ी को छेड़ता दिखा वर्ल्ड कप का हीरो.

वर्ल्ड कप 2019 का चैम्यपिन इंग्लैंड बन चुका है और उनका जश्न अभी तक खत्म नहीं हुआ है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम मस्ती के मूड में है. न्यूजीलैंड को फाइनल में हराने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम इंग्लैंड की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मिलने पहुंची और उनके साथ ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक कराई. फोटो क्लिक कराने के दौरान भी खिलाड़ी मस्ती के मूड में दिखे. पीएम थेरेसा के पास जैसन रॉय खड़े थे. वहां वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो ने रॉय के जमकर मजे लिए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

भारत की 'उड़न परी' ने की 'बाढ़ग्रस्त असम' की मदद, दान की अपनी आधी सैलेरी, बोलीं- 'हमारी हेल्प करें...'

इंग्लैंड क्रिकेट टीम लंदन में पीएम थेरेसा मे के घर पहुंची थी. वहां उनके लिए डिनर पार्टी रखी गई थी. इंग्लैंड क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में 1979, 1987 और 1992 में फाइनल तक पहुंची थी लेकिन जीत नहीं पाई थी. लेकिन इस बार वो चैम्पियन बनी. जीत के बाद वो प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ खड़े हुए. फोटो सेशन के दौरान जैसन रॉय पीएम के पास खड़े थे और सीरियस लुक्स दे रहे थे. उनके पास ही सुपर ओवर डालने वाले जोफरा आर्चर खड़े थे. 

इंग्लैंड के पत्रकार ने उड़ाया वीरेंद्र सहवाग का मजाक, वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऐसे दिखाया तेवर

जोफरा आर्चर बार-बार जैसन रॉय के कान में उंगली कर रहे थे और उनके सिर पर सींघ बना रहे थे. जैसन रॉय जिसके बाद हंस पड़े. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पास में ही थेरेसा मे वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ खड़ी हुई थीं. 

शराबी पति घर में आकर टीचर पत्नी के साथ करता था ऐसा, तंग आकर बच्चों सहित कर ली आत्महत्या

बता दें, 1 अगस्त से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज शुरू होने जा रही है. जिसे सबसे ऐतिहासिक सीरीज माना जाता है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में इस सीरीज को वर्ल्ड कप जैसा ही माना जाता है. इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट हैं. वहीं उम्मीद की जा रही है कि कई खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jofra Archer, Jason Roy, PM Theresa May, England Cricket Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com